{"_id":"6a40196916d708faa4044834","slug":"power-supply-falters-over-3000-complaints-in-a-single-day-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-92798-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, एक दिन में तीन हजार से ज्यादा शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई, एक दिन में तीन हजार से ज्यादा शिकायतें
विज्ञापन
भीषण गर्मी के चलते ट्रिपिंग और आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा
गुरुग्राम सर्कल-1 में 1,600 और सर्कल-2 में 1,450 शिकायतें मिलीं
सौम्या गुप्ता
गुरुग्राम। जिले में बढ़ती गर्मी और उमस ने बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ा दिया है। भीषण गर्मी के चलते ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायतों में लगातार इजाफा हो रहा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अनुसार, 26 जून को जिले में बिजली संबंधी 3,050 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें गुरुग्राम सर्कल-1 में 1,600 और सर्कल-2 में 1,450 शिकायतें रहीं। हर दिन विभाग को लगभग 2 हजार शिकायतें मिलती हैं।
जिले के 11 केवी के कुल 1,261 फीडरों में से 130 से अधिक फीडरों पर ट्रिपिंग दर्ज होने से कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। फील्ड में मात्र 21 शिकायतों का समाधान किया गया। अन्य शिकायतों का समाधान बीएसके, मोबाइल, शटडाउन लेकर किया गया। शिकायतों के समाधान के लिए टीमें लगातार मौके पर तैनात रहीं।
समाधान में औसतन ढाई से तीन घंटे का समय लग रहा
जिले में बढ़ती गर्मी के बीच बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान में औसतन ढाई से तीन घंटे का समय लग रहा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के अनुसार, सबसे अधिक शिकायतें कंडक्टर ब्रेकडाउन की रहीं। गुरुग्राम सर्कल-1 में शिकायतों के निपटारे में औसतन ढाई से तीन घंटे लगे, जबकि सर्कल-2 में अधिकांश शिकायतों का समाधान डेढ़ से दो घंटे के भीतर किया गया। विभाग का दावा है कि तकनीकी टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकतम शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
डीजी ने बढ़ाया खर्च
अशोक विहार सहित कई क्षेत्रों में रोजाना एक ही समय पर होने वाली बिजली कटौती से स्थानीय निवासी परेशान हैं। द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित सोसाइटियों में लगातार बिजली ट्रिपिंग के कारण निवासियों को डीजी (डीजल जनरेटर) के सहारे रहना पड़ रहा है, जिससे उनका बिजली खर्च तीन गुना तक बढ़ गया है। जगहों पर तीन से चार घंटे तक बिजली बाधित रहने की शिकायतें मिल रही हैं। बिजली विभाग के अनुसार, बढ़ते लोड के कारण ट्रांसफार्मरों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिससे बार-बार ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा केबल बॉक्स में आग लगने, ब्लास्ट होने और पुरानी या टूटे तारों में स्पार्किंग से भी आपूर्ति बाधित हो रही है।
लगातार बिजली ट्रिपिंग के कारण सोसाइटियों के डीजी पर निर्भर हैं। इसके चलते 30 से 36 रुपये प्रति यूनिट तक बिजली का भुगतान करना पड़ रहा है, जबकि सामान्य स्थिति में डीएचबीवीएन की बिजली 6 से 8 रुपये प्रति यूनिट मिलती है।
- संजय श्रीवास्तव, सेक्टर 103, ग्रैंड आइवा सोसाइटी
रात के समय कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सोसाइटियों के निवासी डीजी का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे उनका खर्च काफी बढ़ गया है। बिजली विभाग को ट्रिपिंग की समस्या का जल्द और स्थायी समाधान करना चाहिए।
- राकेश, सेक्टर 103, इंडिया बुल्स सेंट्रम पार्क
पिछले तीन-चार दिनों से रात में लगातार बिजली बाधित हो रही है। भीषण गर्मी के कारण इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की है।
- सत्यनारायण गौैतम, जनरल सेक्रेटरी, अशोक विहार
इलाके में अभी भी कम-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बढ़ती बिजली मांग के मुकाबले मौजूदा आधारभूत ढांचा पर्याप्त नहीं है। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाने और बिजली नेटवर्क को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।
- डीबी मिश्रा, सेक्टर 50 , स्टारवुड सोसाइटी, प्रधान
दोनों सर्कल में 11 केवी के 130 से अधिक फीडरों पर ट्रिपिंग से कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शिकायतें मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय के भीतर समाधान किया गया।
- संजय, जनसंपर्क अधिकारी, डीएचबीवीएन