फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Possession was done even after taking compensation, removed

एचएसवीपी ने अवैध कब्जा ध्वस्त कर दो हजार गज जमीन मुक्त कराईमुआवजा लेने के बाद भी डाल रखे थे टिन शेड, बना रखा था ऑफिस

Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 09:43 PM IST
विज्ञापन
Possession was done even after taking compensation, removed
गुरुग्राम। मुआवजा लेने के बाद भी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों को बृहस्पतिवार को कार्रवाई करके खदेड़ दिया गया। उनका अवैध कब्जा ध्वस्त कर दिया गया और चेतावनी दी गई कि अगर भविष्य में फिर से ऐसा करने की कोशिश की तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

पालम विहार सेक्टर-1 में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 2000 गज जमीन पर टीन शेड डालकर अवैध कब्जा कर लिया गया था। इस जमीन को प्राधिकरण ने अधिग्रहण कर लिया था और इसका मुआवजा भी जमीन मालिक को दे दिया गया था। इसके बाद भी जमीन मालिक और कुछ लोगों ने इस पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। यहां पर प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस बनाया हुआ था। बृहस्पतिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट महेंद्र यादव, अवर अभियंता आनंद सैनी, ललित हंस, ओम सिंह, पंकज वर्मा, सुरेंद्र प्रधान, संजीव यादव, बलविंदर आदि विभाग के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस बल भी मौके पर बुला लिया गया। टीम के मौके पर पहुंचने की जानकारी अवैध कब्जा करने वालों को दी तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया, लेकिन पुलिस बल की सख्ती के चलते वह पीछे हट गए। इसके बाद जेसीबी मशीन के माध्यम से अवैध कब्जों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed