{"_id":"6205203c9568c7573b570728","slug":"portion-of-roof-of-an-apartment-in-chintels-paradiso-housing-complex-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अपार्टमेंट की छत गिरी, दो की मौत, अभी फंसे हैं दो लोग, बचाव का काम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के अपार्टमेंट की छत गिरी, दो की मौत, अभी फंसे हैं दो लोग, बचाव का काम जारी
Fri, 11 Feb 2022 06:24 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 11 Feb 2022 06:24 AM IST
सार
सुरक्षा की दृष्टि से परिसर का गेट बंद कर दिया है। पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों ने परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। जिससे कि राहत और बचाव कार्य सुगमता से किया जा सके।
विज्ञापन
हाउसिंग कॉम्पलेक्स के अपार्टमेंट की गिरी छत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर-109 में एक अपार्टमेंट के छठे प्लोर के लिविंग रूम की छत गिरने से इस इमारत का एक हिस्सा धराशयी हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी दो लोग फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
उपायुक्त निशांत यादव ने बताया कि कुल 3 फंसे लोगों में से दूसरी मंजिल की एक महिला की मौत हो गई है। हमने उसका शव बरामद कर लिया है। बाकी दो में से पहली मंजिल पर महिला अभी भी नजर नहीं आई है। उसी माले आदमी फंसा हुआ है। वह होश में है, हम उसे आधे घंटे में बचा लेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। मौके पर पहुंचे उपायुक्त निशांत कुमार यादव और पुलिस कमिश्नर केके राव ने घटना के संबंध में शासन को अवगत कराया है। गाजियाबाद सहित आसपास के जिलों से भी राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें बुलाई जा रही हैं। घटना स्थल पर गाजियाबाद एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारी प्रवीण तिवारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विधायक बोले-बिल्डर पर होगी कार्रवाई
बादशहपुर, गुरुग्राम के विधायक राकेश का कहना है कि सामग्री की गुणवत्ता को लेकर बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जानी है। हम अंदर फंसे हुए लोगों की जान बचाने के लिए बचाव कार्य पूरा करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। मैं उस व्यक्ति से मिला जो फंसा हुआ है। वह ठीक है। अब 2 लोग फंसे हैं।
Action to be taken against the builder over (construction) material quality. Issue in material quality to be probed...We're focusing on rescue completion to save lives. I met with the person who's partially trapped, he's fine; 2 people trapped now: MLA Rakesh, Badshahpur,Gurugram pic.twitter.com/IEnXewRlgz
— ANI (@ANI) February 11, 2022
मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम
सुरक्षा की दृष्टि से परिसर का गेट बंद कर दिया है। पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों ने परिसर को अपने कब्जे में ले लिया है। जिससे कि राहत और बचाव कार्य सुगमता से किया जा सके। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास की इमारतों में भी दहश्त हो गई। घटनास्थल पर राष्ट्रीय अपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और समर्पित प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें पहुंच गईं। इसके अलावा दमकल, जेसीबी का दस्ता भी पहुंच गया। मलबे के हटाए जाने का काम जारी है। मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ भी सकती है।
मलबे में दबकर दो लोगों की मौत
पुलिस के मुताबिक सेक्टर-109 स्थित भयाना बिल्डर द्वारा चार साल पहले बनाए गए चिनटेल पैराडाइज अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर एक फ्लैट के लिविंग रूम में कुछ दिनों से मॉडिफिकेशन का काम चल रहा था। गुरुवार को शाम करीब 6.30 बजे अचानक जिस रूम में काम चल रहा था, उसकी छत भरभरा कर गिर गई। इस छत के मलबे के दबाव से नीचे की इमारतों की छतें भी प्रभावित हुई और उनका भी कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरने लगा। यह क्रम छठे फ्लोर से शुरू होकर ग्राउंड फ्लोर तक जारी रहा। घटना के बाद मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई।
राहत बचाव कार्य जारी
कुछ ही देर में मौके पर क्षेत्र के थाना बझघेड़ा पुलिस के साथ-साथ एंबुलेंस, जेसीबी, दमकल आदि राहत और बचाव कार्य के लिए पहुंच गए। इस दौरान कोई यह अंदाजा नहीं लगा पा रहा था कि मलबे में कितने लोग फंसे हैं। जब राहत और बचाव कार्य शुरू हुआ तो पहले दो लोगों की मलबे में दबकर मौत होने की जानकारी हुई।