{"_id":"6769a28eca3da016d705a8ab","slug":"poor-people-will-get-100-100-yard-plots-under-the-chief-minister-rural-housing-scheme-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100033-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब लोगों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गरीब लोगों को मिलेंगे 100-100 गज के प्लॉट
विज्ञापन
जिले में पांच गांव के 782 लोगों को किया गया है चिन्हित, इन लोगों की पात्रता का होगा सत्यापन
नूंह। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के गरीब व बेसहारा लोगों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना शुरू की है। इस योजना के तहत राज्य के ऐसे लोग जिनके पास खुद का मकान नहीं है। उन्हें घर बनाने के लिए 100-100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे। गरीब लोगों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना का विस्तार किया गया है। इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 2415 पंचायतों में 5 लाख 20 हजार लोगों ने आवेदन किए हैं। इसी प्रकार जिला नूंह से सरकार के पास 100 गांव की लिस्ट भेजी गई थी, जिसमें से प्रथम चरण में सरकार ने पांच गांवों को चिन्हित किया है, जिनमें टाईं, शिकरावा, जलालपुर नूंह ,अड़बर व टरकपुर गांव शामिल है। इन पांच गांव में से 782 लोगों ने 100-100 गज के प्लॉट के लिए आवेदन किया है, जिनमें अड़बर गांव से 272 लोगों ने आवेदन किया है और जलालपुर नूंह गांव से 40 लोगों ने आवेदन किया है । 358 लोगों ने शिकरावा गांव से आवेदन किया है व 108 लोगों ने टाईं गांव से आवेदन किया है व टरकपुर गांव से चार लोगों ने 100-100 गज के प्लॉट के लिए आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि पात्र लोगों की सौ-सौ गज के प्लॉट आवंटन के लिए पात्रता जांचने के लिए प्रशासन की ओर से कमेटी बनाई गई है, जो पात्र लोगों का सत्यापन करेगी।
पात्रता शर्तें :
100 गज के प्लॉट लेने के लिए आवेदनकर्ता के परिवार की सालाना आय 1,80,000 रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदनकर्ता हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदनकर्ता पहले किसी भी आवास योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए। वे परिवार जो पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत या फिर किसी अन्य आवासीय योजना के तहत लाभ प्राप्त कर चुके हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे।