{"_id":"6a0e0bf0efac2e0da2056d54","slug":"polytechnic-college-admission-deadline-extended-gurgaon-news-c-24-1-pal1006-124278-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पॉलिटेक्निक कॉलेज में दाखिले की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
-, 10वीं पास छात्र 10 जून तक कर सकेंगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन।
हरियाणा में 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए छात्र निर्धारित नई तिथियों तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मंडकौला के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चेची ने बताया कि हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा सोसायटी (एचएसटीईएस) की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 10वीं पास छात्र तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स के लिए 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि 12वीं पास छात्रों के लिए लेटरल एंट्री के तहत दो वर्षीय डिप्लोमा कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि 26 मई निर्धारित की गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई थी।
उन्होंने बताया कि दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और मेरिट के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी। आवेदन के लिए छात्रों को तकनीकी शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद मेरिट सूची जारी की जाएगी और दो चरणों में काउंसलिंग कराई जाएगी। मंडकौला और उटावड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में कुल 830 सीटें उपलब्ध हैं। हर वर्ष इन सीटों के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क एक हजार रुपये तथा आरक्षित वर्ग के लिए 700 रुपये निर्धारित किया गया है। हरियाणा निवासी छात्रों के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य रहेगा। नई शिक्षा सत्र की कक्षाएं 14 अगस्त से शुरू होंगी।