{"_id":"6994c74533cde440d80e0342","slug":"pollution-in-manesar-valley-is-increasing-due-to-dumping-of-garbage-and-medical-waste-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-80028-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मानेसर घाटी में कूड़ा और मेडिकल वेस्ट डंपिंग से बढ़ रहा प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मानेसर घाटी में कूड़ा और मेडिकल वेस्ट डंपिंग से बढ़ रहा प्रदूषण
विज्ञापन
हाईवे के किनारे पर जगह-जगह डंप किया जा रहा कूड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे के पास मानेसर घाटी में कूड़ा और मेडिकल अपशिष्ट डाला जा रहा है। लगातार कूड़ा डंप किए जाने से इलाके में गंदगी बढ़ती जा रही है और प्रदूषण का खतरा भी गहराने लगा है।
ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नगर निगम मानेसर की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिससे इलाका प्रदूषण की जद में आने लग रहा है। हाईवे के किनारे पर जगह-जगह कूड़ा डंप किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली यहां पहुंचते हैं और चुपचाप कूड़ा फेंककर चले जाते हैं। कचरे में उद्योगों से निकला अपशिष्ट, प्लास्टिक और अन्य रासायनिक पदार्थ शामिल हैं। यहां मेडिकल वेस्ट भी डाला जा रहा है, जिससे संक्रमण फैलने और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। कूड़े के ढेर से बदबू फैल रही है और आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। अरावली क्षेत्र में घूमने वाले पशु भी इस कचरे के संपर्क में आ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर निगम की तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अवैध रूप से कूड़ा डालने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए और क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई जाए। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो अरावली का यह हिस्सा पूरी तरह प्रदूषण की चपेट में आ जाएगा। नगर निगम मानेसर को इसे लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए। यहां लगातार इसी तरह कूड़ा डाला जाता रहा तो यह अरावली के लिए गंभीर संकट खड़ा कर देगा। यहां भारी मात्रा में सूखा और गीला कचरा और मेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है।
विज्ञापन
वर्जन-- -- -
इलाके में गश्त बढ़ाई जाएगी, जो भी व्यक्ति अवैध रूप से कूड़ा डालता हुआ पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। -हितेंद्र कुमार, -संयुक्त आयुक्त, नगर निगम मानेसर

वर्जन