फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   political

दिल्ली में हल्ला बोल रैली की गुरुग्राम में तैयारियां

Sat, 03 Sep 2022 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
political
गुरुग्राम। आज दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की हल्ला बोल रैली के लिए गुरुग्राम में तैयारियां की गई। पार्टी ओबीसी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की ओर अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी। भारी संख्या में जिले की टोलियां दिल्ली पहुंचेंगी। कैप्टन अजय सिंह ने कहा दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली हल्ला बोल रैली के माध्यम से असंवेदनशील केंद्र सरकार को संदेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

यादव ने कहा देश भर में महंगाई व बेरोजगारी से त्राहि मची हुई है। पूरे देश में महंगाई आसमान छू रही है। कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर से शुरू होगी। भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी। पूरी तरह से पैदल जाने वाली ये यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर निकलेगी। 150 दिन तक चलने वाली पदयात्रा करीब 3500 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। 12 राज्यों में जाने वाली इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। पंकज डावर ने कहा कि डीजल-पेट्रोल, रसोई गैस, खाद्य तेल समेत खाद्य पदार्थों की महंगाई से गरीब आदमी के लिये अपने बच्चों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों और बेतहाशा टैक्स लूट ने महंगाई को बेलगाम कर दिया है।
विज्ञापन

इस मौके पर वीरेंद्र यादव, एडवोकेट समसुदीन, कांग्रेस ओबीसी सेल के राष्ट्रीय महासचिव राहुल यादव, कुलदीप कटारिया, भारत मदान, अशोक भास्कर, एडवोकेट केएस राव, एडवोकेट सूबे यादव, एडवोकेट अरुण शर्मा, जगमोहन यादव, गुड़गांव उद्योग एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण यादव, ओबीसी सेल के जिला अध्यक्ष देवराज यदुवंशी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed