फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   police will strictly punish if not wear mask

मास्क न लगाने वालों पर पुलिस सख्त, आज भी चलेगा अभियान

Mon, 10 Aug 2020 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
police will strictly punish if not wear mask
सोहना। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त हो गई है। सहायक पुलिस आयुक्त संदीप मलिक के निर्देशानुसार सोमवार को क्षेत्र में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। एसीपी ने कहा कि यह अभियान मंगलवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

एसीपी ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना अनिवार्य है। इसके लिए लोगों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन लोग कोई न कोई बहाना बनाकर मास्क लगाने से बच रहे हैं। इसको देखते हुए ही सख्ती की गई है। इस दौरान चालान काटने के साथ ही निशुल्क मास्क भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

सोहना सदर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार रावल, सोहना सिटी थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार दहिया तथा बादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन भोंडसी थाना क्षेत्र में यह अभियान नहीं चला। थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी पूरा दिन अभियान से दूरी बनाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed