फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police team attacked to nab liquor smugglers, three arrested

शराब तस्करों को दबोचने गई पुलिस टीम पर हमला

Thu, 20 Jan 2022 11:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Police team attacked to nab liquor smugglers, three arrested
गुरुग्राम। सेक्टर पांच थाना पुलिस की एक टीम बुधवार रात को आयुध डिपो के पास अवैध शराब बेचने की सूचना पर छापामारी करने गई। जहां पर पुलिस टीम को देख कर परिवार वालों ने आस-पास के लोगों की मदद से हमला कर दिया। टीम में दो पुलिस कर्मी शामिल थे। इस दौरान टीम में शामिल एक सिपाही को गंभीर चोट लगी है। घायल सिपाही के बयान पर सेक्टर पांच थाना पुलिस ने परिवार के पांच सदस्यों को नामजद करते हुए 18 लोगों के खिलाफ मारपीट करने व सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सेक्टर पांच थाने में तैनात हवलदार बलवंत ने बताया कि सूचना के बाद आयुध डिपो के पास पुलिस टीम पहुंची थी। दुकान के बाहर खुलेआम शराब बेची जा रही है। टीम ने जब आरोपी को दबोचा तो घर के भीतर से महिला शोर मचाती हुई आ गई । आरोपियों में एक ने ईंट से हवलदार के मुंह पर वार कर दिया। चोट आंख के नीचे लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। उधर आरोपियों ने अपने दबोचे गए साथी को छुड़ा लिया। पुलिस ने कालू , रविन्दर, रवि, पूजा और रानी को नामजद करते हुए 18 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट का मामला दर्ज किया। बाद में सेक्टर पांच थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसने कालू, रविन्दर व रवि को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed