फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police surgical strike on land mafia, illegal encroachments removed

Gurugram News: भूमि माफियाओं पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, अवैध कब्जे हटाए

Wed, 08 Apr 2026 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police surgical strike on land mafia, illegal encroachments removed
सेक्टर-53 एवं वजीराबाद स्थित एचएसवीपी की सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। क्राइम ब्रांच की टीमों ने मंगलवार को भूमि माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए उनके अवैध कब्जे ध्वस्त करते हुए सरकारी जमीन को मुक्त कराया। जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस ने भूमि माफियाओं और आदतन अपराधियों के खिलाफ एक सटीक एवं सशक्त अभियान चलाते हुए शहर में अवैध कब्जों के संगठित नेटवर्क पर करारा प्रहार किया।
सेक्टर-31 व सेक्टर-40 क्राइम ब्रांच की टीमों ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट आरएस बाठ व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों के साथ कार्रवाई की। जिसमें भारी पुलिस बल के साथ पर सेक्टर-53 एवं वजीराबाद स्थित एचएसवीपी की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों की पहचान कर भारी मशीनरी की सहायता से पूरी तरह ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन


इस कार्रवाई में गांव वजीराबाद निवासी अपराधी वीरेंद्र उर्फ लीलू व तरुण उर्फ मोनू उर्फ नंबरदार को टारगेट किया गया। जांच में सामने आया कि इन अपराधियों ने सरकारी जमीन पर अवैध झुग्गी बस्तियां बसाकर कमजोर वर्गों का शोषण किया, उनसे अवैध रूप से किराया वसूला और इन स्थानों का उपयोग संगठित अपराध गतिविधियों के संचालन एवं विस्तार के लिए किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों को शोषण से बचाने के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके। - संदीप, डीसीपी, ईस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed