Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police made revelations about kidney scandal mastermind Murtuza Ansari

किडनी कांड: मुर्तुजा के आधार कार्ड, जन्मतिथि पर नहीं बना पासपोर्ट, बांग्लादेशी के जरिए मरीजों के संपर्क में था

Fri, 26 Apr 2024 02:46 PM IST
विजय पुंडीर मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 26 Apr 2024 02:46 PM IST
सार

पुलिस की छानबीन के दौरान यह पता चला है कि मुर्तुजा अंसारी बांग्लादेशियों को जयपुर में मिला था। मुतुर्जा बांग्लादेश के रहने वाले एक युवक के माध्यम से किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों के संपर्क में आया था।

विज्ञापन
Police made revelations about kidney scandal mastermind Murtuza Ansari
होटल में ठहरे थे किडनी कांड से जुड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किडनी कांड के मास्टर माइंड मुर्तुजा अंसारी के आधार कार्ड व जन्म तिथि पर कोई पासपोर्ट नहीं बना है। सदर थाना पुलिस ने जो डिजिटल साक्ष्य जुटाए थे, उसके बाद पासपोर्ट नंबर मांगा था। पासपोर्ट कार्यालय से इन्कार के बाद अब पुलिस ने एलओसी जारी कराने की प्रक्रिया बंद कर दी है।

विज्ञापन


किडनी कांड के मास्टर माइंड को दबोचने के मामले में एक प्रयास खाली गया। पुलिस को इस बात का अंदेशा था कि मुख्य आरोपी विदेश भाग सकता है जिसके चलते पुलिस ने सबसे पहले उसका आधार कार्ड, जन्म तिथि, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट डिटेल जुटाई जिसके सहारे उसने पासपोर्ट के बारे में जानकारी ली, लेकिन किसी तरह का पासपोर्ट न होने की बात पर पुलिस और उलझ गई है।
विज्ञापन


बांग्लादेशी युवक के माध्यम से मरीजों के था संपर्क में
पुलिस की छानबीन के दौरान यह पता चला है कि मुर्तुजा अंसारी बांग्लादेशियों को जयपुर में मिला था। मुतुर्जा बांग्लादेश के रहने वाले एक युवक के माध्यम से किडनी ट्रांसप्लांट कराने वाले मरीजों के संपर्क में आया था। उससे बातचीत व अस्पताल प्रबंधन के समन्वयक से बातचीत के बाद वह भारत आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चार आरोपी जयपुर पुलिस के रिमांड पर
सदर थाना पुलिस ने किडनी प्रत्यारोपण के मामले में जिन पांच बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था, उसके में एक युवक की हालत गंभीर है। उसकी दोनों किडनी फेल हैं। वह सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन हैं। माडर्न जेल भोंडसी में बंद चार अन्य बांग्लादेश के नागरिकों को जयपुर की पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। उनको बुधवार को जयपुर की अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जयपुर पुलिस यह जानने में जुटी है कि वह बांग्लादेश से जयपुर तक कैसे पहुंचे थे। उनके उपचार कराने के बीच में कौन-कौन सी कड़ी है। उनकी ओर से कितने पैसे कब किसे दिए गए हैं। 

जयपुर जेल गए आरोपियों को आज ट्रांजिट रिमांड पर लेगी पुलिस
एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, उनको जयपुर पुलिस शुक्रवार को पूछताछ के लिए ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। एसीबी ने फर्जी एनओसी जारी करने वाले गौरव सिंह, फोर्टिस जयपुर के समन्वयक विनोद सिंह, गिरराज शर्मा और एक अन्य अस्पताल के समन्वयक अनिल जोशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पासपोर्ट विभाग से जानकारी मिली है कि मुर्तुजा अंसारी के आधार कार्ड और जन्म तिथि के आधार पर कोई पासपोर्ट नहीं बना है। इस बारे में पासपोर्ट कार्यालय की ओर से पत्र आ चुका है। - कपिल अहलावत, एसीपी सदर, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed