फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police keeping an eye on parties held on Aravalli hills

Gurugram News: अरावली की पहाड़ियों पर होने वाली पार्टियों पर पुलिस की नजर

Fri, 20 Jun 2025 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police keeping an eye on parties held on Aravalli hills
- भोंडसी थाना पुलिस ने फार्महाउस मालिकों को जारी किए नोटिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्राचीनतम अरावली की पहाड़ियों पर बने फार्महाउस में बिना अनुमति के आयोजित हो रही बार पार्टी पर अब पुलिस की पैनी नजर है। देर रातों तक चलने वाली ऐसी पार्टियों पर अब जल्द लगाम लगेगी। भोंडसी थाना पुलिस की तरफ से 10 से 15 फार्महाउस को चिह्नित करके उन्हें नोटिस जारी किया है। पुलिस ने नोटिस देकर फार्महाउस मालिकों से जवाब मांगा है कि वे फार्महाउस में कॉमर्शियल गतिविधि की अनुमति पेश करें। अनुमति पेश नहीं करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बार पार्टी आयोजित कराने वाले लोग इसका आयोजन खुलेआम करते हैं। फार्महाउस को इस तरीके से तैयार किया जा चुका है, जिसमें आलीशान कमरे, स्विमिंग पूल इत्यादि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अरावली की पहाड़ियां शहर से सटी हुई हैं। यहां भीड़ भाड़ कम रहती है और नजारा भी शानदार होता है। फार्महाउस मालिक यहां विभिन्न पार्टियां आयोजित करते हैं। बिना अनुमति के शराब परोसी जाती है।
विज्ञापन


भोंडसी थाना पुलिस को सूचना मिली है कि फार्महाउस में कमरों को किराए पर देने, पार्टी और बार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर उन्होंने काॅमर्शियल रूप से इस्तेमाल करने की अनुमति वाले दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है। इसके साथ ही निर्देश दिया है कि उनके वहां पर ठहरने वाले सभी लोगों की जानकारी व रिकाॅर्ड रखें। उनकी आईडी की एक प्रति भी जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed