फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police brought back the accused in the multi-crore fraud case to Gurugram.

Gurugram News: करोड़ों की ठगी मामले में आरोपी को गुरुग्राम वापस लेकर पहुंची पुलिस

Wed, 11 Feb 2026 07:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Police brought back the accused in the multi-crore fraud case to Gurugram.
फॉलोअप - आरोपी की निशानदेही पर गोवा से जब्त किए मामले से जुड़े दस्तावेज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। करोड़ों की ठगी के मामले में गिरफ्तार 32 एवेन्यू के निदेशक ध्रुव दत्त शर्मा को आर्थिक अपराध शाखा-2 की टीम गोवा में जांच के बाद वापस गुरुग्राम आ चुकी है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मामले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज गोवा से जब्त करके कब्जे में लिए हैं और बैंक खातों संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। सभी दस्तावेज को भी जांच प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को छह दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ के साथ ही मामले में जुड़े लोगों, प्रॉपर्टी व दस्तावेज के बारे में जानकारी ले रही है। ध्रुव दत्त शर्मा की निशानदेही पर आर्थिक अपराध शाखा-2 की पुलिस ने गोवा में उसके फार्महाउस में छापा मारा गया। जांच के दौरान पता चला है कि ठगी के रुपयों से आरोपी ध्रुव दत्त शर्मा गोवा एयरपोर्ट के पास सैकड़ों एकड़ जमीन खरीदी थी। पुलिस ने गोवा से बरामद दस्तावेज के बारे में जांच शुरू की है।
विज्ञापन

मामले में संलिप्त कई लोगोंं के नाम सामने आए हैं, जिसके बारे में रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। ध्रुव दत्त शर्मा ने बैंक खातों को डिटेल खंगाली जा रही है कि उनके पास किन लोगों से रुपयों का लेनदेन हुआ है। संदिग्ध लेनदेन होने की आर्थिक अपराध शाखा-2 की पुलिस द्वारा गहनता से जांच की जा रही है। इससे जुड़े लोगों भी पुलिस पूछताछ करेगी। आरोप है कि निदेशक ध्रुव दत्त शर्मा ने पिछले चार साल के दौरान एक ही प्रॉपर्टी को 100 से अधिक लोगों को बेचकर करीब 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, बैंक खाते व लेनदेन के बारे में गहनता से जांच की जा रही है। गोवा से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज व जानकारी मिली हैं, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले में कई अन्य लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। जल्द ही संबंधित लोगों को जांच में शामिल होने के नोटिस भेजे जाएंगे। - हरेंद्र, एसआई व जांच अधिकारी, आर्थिक अपराध शाखा-2 गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article