फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Police asked the insurance company for the system of confidentiality

पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी से गोपनीयता का सिस्टम पूछा

Sun, 27 Jun 2021 05:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
Police asked the insurance company for the system of confidentiality
गुरुग्राम। मानव रचना यूनिवर्सिटी के मालिक की बीमा पॉलिसी के ठगी के प्रयास के मामले में सीआईए पालम विहार ने बीमा कंपनी को पत्र लिखा है। पत्र में बीमा करने के बाद उसकी गोपनीयता रखने के बारे में जानकारी मांगी। पुलिस को यह जानना है कि इस पॉलिसी के बारे में किस-किस को जानकारी होती और कहां से लीक होने की संभावना है।
विज्ञापन

पुलिस ने बीमा पॉलिसी लीक होने और उसके भुगतान के लिए बनायी जाने वाली फाइल के बारे में लिखा है। पुलिस यह जानना चाहती है कि पॉलिसी धारक के मरने की गलत सूचना उसके पास कब और कैसे पहुंची है। जिस मेल से सूचना आई है। उसके आईपी एड्रेस पर काम होगा। इसके साथ ही कितने का बीमा है और कब किया गया था। उसकी किस्त कितने की है, कब तक पूरी होनी थी, इन सवालों का जवाब मेल पर मांग गया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ जानकारी शिकायतकर्ता की ओर से दी गई है, मगर कंपनी की ओर से मिलने वाले जवाब के बाद जांच में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

मानव रचना यूनिवर्सिटी के मालिक डॉ. प्रशांत भल्ला की ओर से कराई गई 10 करोड़ की पॉलिसी का गलत तरीके से क्लेम लेने का मामला है। उनकी पत्नी दीपिका भल्ला की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने डेथ सर्टिफिकेट की जांच कराने के लिए सीएमओ को पत्र लिखा है। सूत्रों की माने तो यह पत्र यहां से नहीं जारी हुआ है। पुलिस ने इंश्योरेंस कंपनी से पूरे मामले की डिटेल मांगी है। अब तक की छानबीन में बीमा कंपनी की ओर से डाटा लीक होने व किसी कर्मचारी की मिलीभगत का अंदेशा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे भी जानें
: मानव रचना यूनिवर्सिटी के मालिक का बनाया डेथ सर्टिफिकेट
: बीमा कंपनी के सर्वेयर आने पर हुआ खुलासा
: अप्रैल माह में कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में दिखाया दाखिल
: कोरोना से मौत के बाद श्मशान घाट की बनाई पर्ची
: सेक्टर-10 स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी है फर्जी डेथ सर्टिफिकेट
: पुलिस ने बीमा कंपनी से मांगा रिकॉर्ड
पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए हर पहलू पर काम कर रही है। बीमा कंपनी को लिखे गए पत्र का जवाब आने पर जांच तेजी से बढ़ेगी।
- प्रीतपाल, एसीपी क्राइम, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed