{"_id":"6713f4d3e2ebd6543703ddef","slug":"pnb-deputy-manager-and-two-arrested-in-cyber-fraud-case-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-41934-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: साइबर ठगी के मामले में पीएनबी के डिप्टी मैनेजर समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: साइबर ठगी के मामले में पीएनबी के डिप्टी मैनेजर समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
- यूपी में फर्रुखाबाद जिले में पीएनबी की कायमगंज शाखा में तैनात था आरोपी
-शेयर बाजार में निवेश के नाम पर ठगी करने वालों को उपलब्ध कराता था खाता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर ठगी के आरोप में पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी मैनेजर विश्वास कुमार समेत दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यूपी के फर्रुखाबाद की कायमगंज स्थित पीएनबी शाखा में तैनात विश्वास कुमार शेयर बाजार में इंवेस्ट कराने के नाम पर लोगों से ठगी करने वालों को बैंक खाता उपलब्ध कराता था। गिरफ्तार किया गया दूसरा आरोपी रोहित कुमार भी यूपी के एटा का रहने वाला है। रोहित के नाम पर ही खुले बैंक खाते में साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर हुई थी। गुरुग्राम में दर्ज हुए साइबर ठगी के मामले की तहकीकात करते हुए पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
एसीपी क्राइम ब्रांच प्रियांशु दीवान ने बताया कि बीती 19 जून को एक व्यक्ति ने पुलिस थाना साइबर अपराध पूर्व, गुरुग्राम में एक लिखित शिकायत दी थी। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि शेयर बाजार में इंवेस्ट कराने के नाम पर साइबर ठगों ने उससे 1.20 करोड़ और 70 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इसकी गहनता से पड़ताल शुरू कर दी। मामले का खुलासा करने के लिए एसीपी ने साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार को जिम्मेदारी सौंपी। प्रभारी निरीक्षक ने अपनी टीम के मुख्य सिपाही रामप्रसाद के साथ मिलकर शुक्रवार को दो आरोपियों को गुरुग्राम से धर दबोचा। आरोपियों की पहचान रोहित शर्मा निवासी मोहल्ला गोविंद दास अलीगंज जिला एटा, उत्तर-प्रदेश और विश्वास कुमार निवासी बजरिया रामलाल कायमगंज जिला फर्रुखाबाद, उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई।
-- -- -- -- -- -
ठगों को एक लाख में बेचा था खाता
एसीपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से पता चला है कि आरोपी विश्वास कुमार पंजाब नेशनल बैंक कायमगंज स्थित शाखा में डिप्टी मैनेजर के पद पर काम करता है। गुरुग्राम में दर्ज अभियोग की ठगी में प्रयोग किया गया बैंक खाता आरोपी रोहित शर्मा के नाम था। यह बैंक खाता आरोपी रोहित शर्मा और आरोपी विश्वास कुमार ने मिली भगत करके एक फर्म के नाम पर झूठे पते पर खुलवाया था। फिर वही बैंक खाता आरोपी रोहित शर्मा ने एक लाख रुपये में एक साइबर ठग को उपलब्ध कराया था। एसीपी ने बताया कि साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अब तक 20 बैंक कर्मचारियों की हो चुकी गिरफ्तारी
एसीपी क्राइम प्रियांशु दीवान ने बताया कि साइबर ठगों से बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत एक के बाद एक सामने आ रही हैं। रुपयों के लालच में यह बैंक अधिकारी व कर्मचारी फर्जी दस्तावेज के आधार पर पहले खाता खुलवाते हैं। इसके बाद उस खाते को मोटी रकम लेकर साइबर ठगों को बेच देते हैं। गुरुग्राम में ही अब तक साइबर ठगों की मदद करने वाले 20 बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।