फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plumber fell down from building after slipping, dies

पैर फिसलने पर बिल्डिंग से नीचे गिरा प्लंबर, मौत

Sun, 20 Feb 2022 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Plumber fell down from building after slipping, dies
गुरुग्राम। सेक्टर 53 थाना क्षेत्र स्थित वेस्ट एंड हाइट्स सोसाइटी में शनिवार रात को बिल्डिंग में काम कर रहा प्लंबर नीचे गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आवास सुनकर गार्ड और लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, मूलरूप से थाना रामचंद्रन जिला जाजपुर ओडिसा के रहने वाले विकास कुमार (30 साल) सिकंदरपुर गांव में किराए पर रहते थे। वह सेक्टर-53 स्थित वेस्टएंड हाइट्स सोसाइटी में प्लंबर की नौकरी करते थे। शनिवार रात को वह रोज की तरह काम पर गए थे। चेकिंग के लिए वह बी टॉवर में गए थे। जहां कुछ देर बार रात करीब नौ बजे पैर फिसलने से नीचे दूसरी मंजिल पर शाफ्ट एरिया में गिर गए। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। आवाज सुनकर पास के फ्लैट में रहने वालों ने देखा तो गार्ड को सूचना दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। इसके बाद परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव रविवार शाम को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

लिफ्ट में जाते हुए दिखे सीसीटीवी कैमरे में
जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि वह लिफ्ट में गए थे। इसके बाद वह लिफ्ट में लगे कैमरे में भी वह कैद हैं, हालांकि यह जानकारी नहीं हो सकी है कि वह किस फ्लोर से नीचे गिरे। परिजनों ने बताया विकास दो भाई हैं। वह छोटा था। एक वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। विकास से मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस
पैर फिसलने से हादसा हुआ है। किस फ्लोर से नीचे गिरा है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
-जंग बहादुर सिंह, एसएचओ सेक्टर 53 थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed