फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plumber dies after falling from second floor

Gurugram News: दूसरी मंजिल से गिरकर प्लंबर की मौत

Sat, 06 Jun 2026 11:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Plumber dies after falling from second floor
बादशाहपुर इलाके में शनिवार सुबह हुआ हादसा, पुलिस कर रही मामले में जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर इलाके में मकान की दूसरी मंजिल की बालकनी से गिरकर प्लंबर की मौत हो गई। शुरुआती जांच में शुक्रवार रात शराब पीने के बाद शनिवार अल-सुबह नशे की हालत में गिरने की आशंका जताई गई है। मृतक मूलरूप से यूपी के संभल का रहने वाला था। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

बादशाहपुर स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास वाली गली में ये हादसा शनिवार अल-सुबह लगभग 5 बजे हुआ। गली से गुजर रहे लोगों ने एक व्यक्ति को जमीन पर लहूलुहान और बेहोशी की हालत में पड़े देखा। लोगों ने सूचना दी तो बादशाहपुर थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान यूपी के संभल जिले के 39 साल के चंद्रकेश के तौर पर हुई। वो यहां प्लंबर के तौर पर काम करता था और बादशाहपुर में किराये पर कमरा लेकर रहता था।
विज्ञापन

पुलिस ने आस-पास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि चंद्रकेश ने शुक्रवार रात को शराब पी रखी थी। शनिवार सुबह वो नींद से जगा और बाथरूम करने के लिए कमरे से बाहर निकला तो नशे के कारण नियंत्रण बिगड़ने से वो गिर गया। वो दूसरी मंजिल की बालकनी से नीचे गली में सड़क पर आ गिरा। पुलिस ने मृतक के मकान मालिक और आस-पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज कर लिए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed