फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   PLOT FROUD

प्लाट दिलाने के नाम पर रिडायर्ड फौजी से ठगे 24 लाख

Fri, 03 Dec 2021 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
PLOT FROUD
गुरुग्राम। शीतला कॉलोनी में एक रिटायर्ड फौजी से प्लॉट दिलाने के नाम पर 24 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। प्लॉट की जीपीए फर्जी पाए जाने पर पीड़ित ने जब कार्रवाई की बात कही तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। अब कोर्ट के आदेश पर मामले में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शीतला कॉलोनी निवासी हरपाल सिंह ने बताया है कि शिव विहार कॉलोनी निवासी सुभाषचंद्र शर्मा, उसके बेटे अशोक कुमार, शिव विहार कॉलोनी निवासी ईदरीश खान ने उसने अगस्त 2019 में शीतला कॉलोनी में एक प्लॉट सही दाम पर दिलाने की बात कही। पीड़ित ने 20 लाख रुपये चेक से दिए और बकाया 4 लाख जीपीए वेरिफाई करने के बाद देने की बात हुई। पीड़ित ने प्लॉट की चहारदीवारी का काम शुरू कर दिया। इसी दौरान शिकायतकर्ता ने दिसंबर 2009 में एमपी जैतहरी तहसील से जारी जीपीए को चेक कराया तो वो फर्जी पाई गई। उस समय वहां कोई तहसील ही नहीं थी। पीड़ित ने आरोपितों से इस बारे में कहा तो आरोपितों ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्लॉट के असल मालिक से जीपीए करा देंगे। वह काफी समय तक टालते रहे और फिर कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। पीड़ित आरोपित के घर गया तो सुभाष चंद्र शर्मा और उसके बेटे ने धमकी दी। थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की तो मामला कोर्ट में पहुंचा। अब याचिका पर संज्ञान लेते हुए मजिस्ट्रेट अनिल कुमार की कोर्ट ने पुलिस को मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर सेक्टर-5 थाना में यह एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

..............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed