फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Players showed great performance in gymnastics competition

Gurugram News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

Wed, 27 Aug 2025 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:37 PM IST
विज्ञापन
Players showed great performance in gymnastics competition
गुरुग्राम। जिला शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के लड़कों तथा अंडर-14 अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग की लड़कियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




बालक अंडर-14 वर्ग में विरल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंशुम कैरी दूसरे और विहान ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा ,प्रग्नय और व्योम ने भी शानदार प्रदर्शन कर स्थान सुरक्षित किया। रिजर्व खिलाड़ियों में विहान पहवार और विकी का चयन हुआ। अंडर-17 वर्ग में सक्षम राणा ने बाजी मारी। दूसरे स्थान पर लक्ष्य और तीसरे स्थान पर दक्ष सैनी रहे। चौथा स्थान उत्कर्ष, पांचवां अगम चांग तथा छठा स्थान गौरव को मिला। अंडर-19 प्रतियोगिता में युग शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया। रिधान सिंह दूसरे और पार्थ भारद्वाज तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन




बालिका अंडर-14 में उत्सवी, प्रणवी ,आराध्य,शगुन, भवराज और जशवी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, लक्षिता को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया। अंडर-17 में आरना, अंशिका, नायशा, पौनी, वंशिका और मायरा ने क्वालीफाई किया। वहीं, आरना जैन को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया। अंडर-19 में वासु, देवांशी, रिद्धि, अरकज़ा और अवनी को चुना गया है। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन आगामी राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जहां पर ये खिलाड़ी गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed