{"_id":"690b4c77ecd963699c04677f","slug":"players-selected-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107503-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ::::: बास्केटबॉल के लिए 24 खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ::::: बास्केटबॉल के लिए 24 खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला खेल विभाग नूंह द्वारा बुधवार को बास्केटबॉल खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए गए। ट्रायल में जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने भाग लिया। डीएवी स्कूल पुलिस लाइन नूंह, मेवात इंजीनियरिंग कॉलेज, दीपालय स्कूल घुसबैठी, लाला हरद्वारी लाल गोयल कॉलेज तावडू, केआर मंगलम कॉलेज, संस्कृति मॉडल स्कूल, गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल सहित अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
ट्रायल के दौरान कुल 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिनमें 12 लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं। खिलाड़ियों का चयन हरियाणा खेल विभाग के कोच योगेंद्र धानिया, टीसी सैनी, सुमन सैनी और एनआईएस कोच जैकी की देखरेख में किया गया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, फिटनेस और टीम समन्वय को प्रमुखता दी गई। चयनित खिलाड़ी 11 से 13 नवंबर 2025 तक पंचकूला के देवीलाल इंडोर स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में नूंह जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे।