फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Plaster fell off again in the society.

Gurugram News: सोसाइटी में फिर झड़ा प्लास्टर

Mon, 20 Jul 2026 07:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
Plaster fell off again in the society.
इस सोसाइटी में 6 महीनों में लगभग 10 मामले आ चुके हैं सामने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

न्यू गुरुग्राम। सेक्टर-37 सी स्थित इंपीरिया एस्फेरा सोसाइटी में सोमवार की सुबह 5 बजे टावर-एच के फ्लैट 204 की बालकनी का प्लास्टर गिरने का मामला सामने आया है। इसके बाद लोगों में बिल्डर के खिलाफ नाराजगी भी देखने को मिली है। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई घायल नहीं हुआ है।
लोगों का कहना कि टावर-एच के फ्लैट नंबर 204 का प्लास्टर में फ्लैट नंबर 104 में जाकर गिर गया। निवासियों का कहना है कि कई बार प्लास्टर झड़ने की शिकायत बिल्डर को दी गई है, लेकिन अभी तक कोई स्थायी सुनवाई नहीं हो रही है। यह वही सोसाइटी है जहां 9 जुलाई को एक पूरी बालकनी गिर गई। सोसाइटी में प्लास्टर गिरने की कई घटनाएं सामने आई है। पिछले 6 महीनों में लगभग 10 मामले हो चुके हैं। इसके बाद बिल्डर को करोड़ों रुपये देने के बावजूद लोगों की जान जोखिम में है।
विज्ञापन

सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष रिंकी सिंह का कहना है कि 22 अप्रैल 2025 को रेरा का केस जीता, जिसमें कोर्ट ने बिल्डर को आदेश दिया कि वह निवासियों पर कोई अतिरिक्त खर्च डाले बिना इमारतों की मरम्मत और पेंटिंग करे, लेकिन ऐसा लगता है कि रेरा सिर्फ कागजों पर ही काम करता है। जमीनी स्तर पर कोई अमल नहीं हो रहा है। साथ ही आम लोगों की जान जोखिम में डालने के लिए बिल्डरों पर कोई जुर्माना भी नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed