{"_id":"6a98232deb60854707068e25","slug":"period-for-physical-on-the-spot-admissions-at-itis-extended-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-99784-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आईटीआई में फिजिकल ऑन-द-स्पॉट दाखिले की अवधि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आईटीआई में फिजिकल ऑन-द-स्पॉट दाखिले की अवधि बढ़ी
विज्ञापन
-सोहना आईटीआई में 190 सीटें खाली, विद्यार्थियों को दाखिले का मौका
गुरुग्राम। सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग, हरियाणा ने आईटीआई में एनसीवीटी व्यवसायों में फिजिकल ऑन-द-स्पॉट दाखिले की अवधि 7 सितंबर और एससीवीटी व्यवसायों में 9 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी है।
सोहना आईटीआई में कुल 456 सीटें हैं, जिनमें 190 सीटें अभी खाली हैं। इनमें कोपा, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मशीनिस्ट, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, वेल्डर, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग और सोलर टेक्नीशियन समेत अन्य ट्रेड शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित आईटीआई में अपना मेरिट या रैंक कार्ड दोपहर 12 बजे तक जमा करा सकते हैं। संस्थान स्तर पर मेरिट के आधार पर पात्र विद्यार्थियों को खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। संस्थान में 1 सितंबर तक 266 दाखिले हो चुके हैं। संवाद