{"_id":"6910e2ef9d92bf26bb059e97","slug":"people-yearning-for-water-drop-by-drop-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107576-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
विज्ञापन
आश्वासनों के भरोसे चल रही शहर की पेयजल व्यवस्था, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। शहर के कई वार्डों की पेयजल व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह अधिकारियों के आश्वासनों के भरोसे चल रही है। जिम्मेदार विभाग और अधिकारी हर शिकायत पर जल्द समाधान का वादा तो करते हैं लेकिन हकीकत में नल सूखे पड़े हैं और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
विशेष रूप से नगर पालिका के वार्ड नंबर 8 व 13, पंजाबी कॉलोनी (नियर सदर थाना) में हालात सबसे ज्यादा गंभीर हैं, जहां पिछले छह महीने से नियमित पानी की सप्लाई बंद है। शिकायत विभागीय दफ्तरों में घूमती रहती है लेकिन नलों से अब तक एक भी बूंद पानी नहीं टपका। विभागीय लापरवाही और सिस्टम की सुस्ती के चलते नागरिकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। वार्ड वासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत जनस्वास्थ्य विभाग के स्थानीय कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक कई बार की, लेकिन नतीजा शून्य रहा। विभाग की ओर से न तो पेयजल सप्लाई दुरूस्त हुई और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था की गई। ऐसे में लोगों को या तो पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है या फिर दूरदराज के इलाकों से डिब्बों में पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
वार्ड 13 के निवासी बताते हैैं कि विभाग द्वारा बिछाई गई पेयजल लाइन से पिछले छह महीनों से एक भी बूंद पानी की सप्लाई नहीं हुई है। परेशान वार्डवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जनस्वास्थ्य विभाग के लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और पेयजल आपूर्ति को तत्काल बहाल किया जाए।
विज्ञापन
वर्जन
लंबे समय से बिना सप्लाई के रह रहे हैं। रोजाना दूरदराज से या कैन से पानी खरीदना पड़ता है। कई बार शिकायत दी लेकिन विभाग सिर्फ आश्वासन देता रहा। -संजय, पूर्व पार्षद
वार्ड 13 में ही नहीं, बल्कि शहर के कई हिस्सों में यही समस्या है। जनस्वास्थ्य विभाग का रवैया बेहद लापरवाह है। अगर जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई तो हम इस मामले को डीसी तक लेकर जाएंगे। -सचिन पांचाल, शहरवासी
पानी न आने से कारोबार पर भी असर पड़ रहा है। दुकान पर आने वाले ग्राहकों को पीने का पानी तक नहीं दे पाते। प्रशासन को चाहिए कि तुरंत पानी की आपूर्ति शुरू कराए। -मित्रसेन आहूजा, स्थानीय निवासी
पाइप लाइन में वॉल लगाने के कार्य में कर्मचारी लगे हुए हैं। समस्या को लेकर विभाग गंभीर है। जहां पानी की समस्या बनी हुई है, जल्द ही उनमें पानी की सप्लाई शुरू की दी जाएगी। -सुमित वर्मा, एसडीओ जन स्वास्थ्य विभाग, पुन्हाना।