{"_id":"64b68e9867e30c802001cf24","slug":"people-upset-due-to-the-mess-spread-in-the-park-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-10044-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पार्क में फैली गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पार्क में फैली गंदगी से लोग परेशान
Tue, 18 Jul 2023 06:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Tue, 18 Jul 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
पार्क में फैली गंदगी से लोग परेशान
गुरुग्राम। एक तरफ तो सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रही है वहीं, दूसरी तरफ शहर के ताऊ देवीलाल बायोडायवर्सिटी पार्क सेक्टर-52 में बने पार्कों में कई दिनों से सफाई न होने के कारण गंदगी बेशुमार है।
पार्क में आने वाले लोगों का कहना है नियमित सफाई न होने के चलते पार्क में जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे आस पास में भ्रमण करने वाले लोगों में दुर्गंध का प्रसार हो रहा है है। गंदगी के कारण निवासियों और पार्क में भ्रमण करने आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैसे तो सरकार की ओर से सभी कॉलोनियों में सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं, लेकिन इन पार्कों में फैली गंदगी की ओर जिम्मदारों का ध्यान ही केंद्रीत नहीं होता। कहने को तो पार्क लोगों को गर्मी व धूप से राहत देने का काम करते हैं, सायं लोग वहां टहलते हैं और बच्चे खेलते हैं लेकिन इस पार्क में फैली गंदगी के कारण इन दिनों यहां कोई जाना पसंद नहीं कर रहा है। संवाद