{"_id":"60f077268ebc3ef9ff1021d9","slug":"people-thronged-to-get-sputnik-v-installed-gurgaon-news-noi593739670","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पूतनिक वी लगवाने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पूतनिक वी लगवाने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। जिले में अभी सिर्फ एक ही शासकीय केंद्र पर स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई जा रही है। रोज बड़ी संख्या में लोगों को खाली हाथ केंद्र से लौटना पड़ रहा है। वहीं, अन्य शासकीय केंद्रों पर भी टीकाकरण स्थगित करने के कारण कम संख्या में ही लोगों को टीका लग पा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को भी सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर तय स्लॉट्स के मुकाबले दो गुना से ज्यादा लोग स्पूतनिक वी का टीका लगवाने पहुंच गए। यहां पर निर्धारित टोकन का वितरण होने के बाद लोगों को केंद्र से खाली हाथ लौटना पड़ा।
निर्धारित संख्या में टोकन का वितरण होने के बाद शेष लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को तो अन्य दिनों के मुकाबले काफी कम संख्या में महज 15 ही शासकीय केंद्रों पर कोरोना टीकाकरण किया गया। वहीं, 30 निजी केंद्रों पर लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्थिति यह रही कि बृहस्पतिवार को शासकीय केंद्रों पर सिर्फ 1297 लोगों को ही कोरोना का टीका लगाया गया जबकि निजी केंद्रों पर 6186 लोगों को टीका लगाया गया।
7483 लोगों को लगा टीका
मांग के मुकाबले कम संख्या में वैक्सीन की आपूर्ति होने के कारण शासकीय टीकाकरण केंद्रों पर लाभार्थियों की संख्या कम रह रही है। कुल 7483 लोगों को टीका लगाए जाने के बाद जिले में टीका लगवाने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 167944 पर पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को जिले में कुल 7483 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 4645 ने पहली व 2838 ने टीके की दूसरी डोज लगवाई। हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 35 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बृहस्पतिवार को सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में विदेश जाने वाले 53 लोगों ने 28 दिन के अंतराल पर कोरोना टीके की दूसरी डोज ली। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक में 100 लोगों को स्पूतनिक वी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
18-44 आयु वर्ग में 4935 को लगा टीका
बृहस्पतिवार को जिले में 18-44 आयु वर्ग में 4935 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से शासकीय केंद्रों पर 119 लोगों ने पहली व 454 ने दूसरी डोज ली। वहीं, इसी आयु वर्ग में निजी केंद्रों पर 3924 ने पहली व 438 ने टीके की दूसरी डोज ली। 45 साल से ज्यादा आयु वर्ग में बृहस्पतिवार को 2412 लोगों ने टीका लगवाया, जिसमें से 21 ने शासकीय केंद्रों पर टीके की पहली व 646 ने दूसरी डोज ली। वहीं, 578 लोगों ने निजी केंद्रों पर टीके की पहली व 1167 लोगों ने दूसरी डोज ली। 71 स्वास्थ्यकर्मियों व 65 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने भी बृहस्पतिवार को कोरोना का टीका लगवाया
आने में थोड़ी देर हो गई। इसके कारण टोकन नहीं मिल सका। स्पूतनिक वैक्सीन के लिए यहां पर ज्यादा भीड़ लग रही है।
- मुकेश रंजन, निवासी झाड़सा
हमें तो टीका लगवाना है चाहे जो भी लग जाए, लेकिन सुबह 9 बजे तक सारे टोकन खत्म हो जाते हैं। हम देर से आए इसलिए टोकन नहीं मिला।
- राहुल, निवासी सेक्टर-31