{"_id":"6a8b08eae055dd24b00a024f","slug":"people-protested-against-increased-maintenance-charges-and-mismanagement-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-98669-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बढ़े हुए रखरखापव शुल्क और अव्यवस्थाओं के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बढ़े हुए रखरखापव शुल्क और अव्यवस्थाओं के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बीपीटीपी पार्क सेरेन में प्रदर्शन करते निवासी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-37डी स्थित बीपीटीपी पार्क सेरेन सोसाइटी की मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37डी स्थित बीपीटीपी पार्क सेरेन के निवासियों ने सोसाइटी में बढ़े हुए रखरखाव शुल्क और सोसाइटी के प्रबंधन को लोगों को सौंपे जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हाथों में विरोध की तख्तियां लिए हुए निवासियों ने बिल्डर प्रबंधन के खिलाफ नारे लगाए और लालच छोड़ने की मांग की।
सोसाइटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत) संदीप शर्मा ने बताया कि बिल्डर प्रबंधन ने एक साल पहले सोसाइटी प्रबंधन के लिए एक कंपनी जीएलपीएल (गोदरेज लिविंग प्राइवेट लिमिटेड) लगाई। रखरखाव के विभिन्न मदों में 5 प्रतिशत शुल्क जीएलपीएल ले रही और 20 प्रतिशत प्रबंधन शुल्क बीपीएमएस (बिल्डर की कंपनी) ले रहे हैं। निवासी इस दोहरे प्रबंधन शुल्क से परेशान है। लोगों की शिकायत है जब सोसाइटी का रखरखाव दूसरी कंपनी कर रही है तो बिल्डर प्रबंधन रखरखाव शुल्क क्यों ले रहे हैं। हर महीने लोग यहां 20 लाख रुपये रखरखाव के लिए चुका रहे हैं।
सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सतबीर सिंह ने कहा कि बढ़े हुए शुल्क से लोग त्रस्त हैं। कॉमन एरिया मेंटनेंस, क्लब, पानी आदि अलग-अलग तरह के शुल्क लिए जा रहे हैं। निवासियों ने मांग की है कि सोसाइटी का प्रबंधन निवासियों की चुनी हुई कमेटी को सौंपी जाए और जो निवासियों के रखरखाव के लिए पैसे जमा हैं, उस फंड का ट्रांसफर किया जाए। इसके लिए बिल्डर प्रबंधन एक समझौता पत्र तैयार करे। लोगों ने सोसाइटी में बिजली निगम के यूनिफाइड बिलिंग सिस्टम लागू किए जाने के बाद भी इसके प्रभावी नहीं होने की शिकायत की। यूनिफाइड बिलिंग सिस्टम बिजली निगम ने सिंगल प्वाइंट कनेक्शन वाली सोसाइटियों के लिए बनाया है ताकि लोग इस्तेमाल की गई बिजली का वही शुल्क चुकाएं जो बिजली निगम ने तय किया है।