{"_id":"606b02698ebc3ec4477c5a01","slug":"people-of-rail-vihar-colony-upset-due-to-increased-electricity-bill-gurgaon-news-noi575318892","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़े बिजली बिल से परेशान रेल विहार कॉलोनी के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़े बिजली बिल से परेशान रेल विहार कॉलोनी के लोग
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-56 की रेल विहार कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लोगों के आफत बने हुए हैं। जिसका कारण लोगों के पास बढ़े हुए बिजली के बिल का आना है। लोगों का आरोप है कि विभाग ने कॉलोनी में दो साल पहले स्मार्ट मीटर लगाए थे, तभी से उनके पास 65 हजार से 1 लाख रुपये के बिल आ रहे है। कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत कर चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
रेल विहार कॉलोनी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डीडी शर्मा ने बताया कि कॉलोनी में 444 फ्लैट है। जिनमें तकरीबन दो हजार से अधिक परिवार रहते है। बिजली विभाग ने सितंबर 2019 में कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाए थे। तभी से कॉलोनीवसियों को बिजली बिलों में गड़बड़ी आनी शुरू हो गई। जब उन्होंने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अधिकारियों से की, तो उन्होंने बिजली बिलों में गड़बड़ी होने की बात से इंकार कर दिया। जिसके बाद कॉलोनी के 50 से अधिक लोगों के पास बढ़े बिल आने लगे। इस पर 15 मार्च को अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में साउथ सिटी वन के एसडीओ विक्रम सिंह राठौर से बातचीत हुई। एसडीओ ने बिलों की 15 अप्रैल तक जांच करने की बात कही। लोगों का आरोप है कि बिजली बिलों में मीटर नंबर और अकाउंट में काफी अंतर है और कई मीटर खराब हो चुके है।
वर्जन-
बिजली बिलों की गड़बड़ी को जांचने के लिए टीम लगाई गई थी। अधिकांश बिलों को ठीक कर दिया गया है। खराब मीटरों को जल्द ही बदल दिया जाएगा। - विक्रम सिंह राठौर, एसडीओ, साउथ सिटी वन