फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   People forced to live a hellish life due to lack of basic facilities

Gurugram News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग

Sun, 22 Feb 2026 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
People forced to live a hellish life due to lack of basic facilities
इलाके की ग्रीन बेल्ट कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी, हरियाली और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। सेक्टर-92 स्थित राइजिंग होम्स सोसाइटी के निवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। निवासियों की मुख्य समस्या इलाके में श्मशान घाट का न होना है। नगर निगम मानेसर के गठन के पांच साल बाद भी अंतिम संस्कार के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे दुख की घड़ी में परिजनों को दूर भटकना पड़ता है। कई बार स्थानीय गांवों में भी बाहरी लोगों को अंतिम संस्कार की अनुमति नहीं मिलती।

इसके साथ ही, इलाके की ग्रीन बेल्ट कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी है, जिससे हरियाली और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहे हैं। सड़कों के किनारे मिट्टी जमा होने से उड़ती धूल और कबाड़ियों द्वारा खुले में कूड़ा जलाने से फैलते प्रदूषण ने सांस लेना दूभर कर दिया है। अनिल कुमार, भगवत सिंह, महेन्द्र, अश्विन, देशराज कोशिक, तिलक राज, भुपेंद्र सिंह, प्रवीन मलिक, राजेंद्र, शमशेर सिंह, राम करण, विजय गर्ग और अमन चावला ने संवाद के माध्यम से प्रशासन से गुहार लगाई है कि निगम और जीएमडीए इन गंभीर समस्याओं पर तत्काल ठोस कार्रवाई करे।
विज्ञापन


---------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कूड़ा जमा रहने से फैल रही बदबू और गंदगी
सेक्टर-92 में श्मशान घाट की सुविधा न होने से हमें बहुत परेशानी होती है। किसी की मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए दूर जाना पड़ता है। कई बार आसपास के गांवों में भी अनुमति नहीं मिलती। - प्रवीन मलिक, आरडब्लूए अध्यक्ष

ग्रीन बेल्ट के पास कूड़ा जमा रहता है, जिससे बदबू और गंदगी फैल रही है। हरियाली खराब हो रही है। हमने कई बार शिकायत की लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। - अमन चावला


सड़कों के किनारे मिट्टी के ढेर लगे हैं। गाड़ियां गुजरती हैं तो दिनभर धूल उड़ती रहती है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है और बच्चों व बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी होती है। - राजेंद्र प्रसाद

कुछ कबाड़ी खुले में कूड़ा फेंककर उसमें आग लगा देते हैं, जिससे धुआं फैलता है। इससे प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। - शमशेर यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed