{"_id":"6acbd9b2e495cddb350edb64","slug":"people-deprived-of-basic-amenities-despite-paying-maintenance-charges-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-103900-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेंटेनेंस देने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेंटेनेंस देने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे लोग
विज्ञापन
राहुल वर्मा संवाद वाली खबर के लिए
लोग बोले - बिना पक्की बाउंड्री के लावारिस जानवरों का बसेरा बनी श्री वर्धमान फ्लोरा सोसाइटी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। श्री वर्धमान फ्लोरा सोसाइटी में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी के कारण निवासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। हर महीने नियम से मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद, यहां के लोग सुरक्षा, पानी और सीवर जैसी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरस रहे हैं। सोसाइटी की बाउंड्री वॉल न होने और सिर्फ टीन शेड लगे होने के कारण आवारा जानवर परिसर में घूमते रहते हैं। वहीं, हाउसकीपिंग स्टाफ के पास पहचान पत्र न होने से सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह रामभरोसे है।
इसके अलावा, सोसाइटी के इंफ्रास्ट्रक्चर की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। बालकनियों का प्लास्टर लगातार गिर रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे का डर बना हुआ है। सोसाइटी की 16 लिफ्टें आए दिन तकनीकी खराबी के कारण बंद हो जाती हैं। सबसे गंभीर समस्या पानी और सीवर कनेक्शन की है। बिल्डर द्वारा जीएमडीए को फीस जमा करने के दावों के बाद भी जमीनी स्तर पर काम ठप पड़ा है। डीटीपी विभाग में शिकायत के बावजूद अब तक कोई प्रशासनिक टीम जांच के लिए नहीं पहुंची है, जिससे निवासियों में बिल्डर और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सोसाइटी में सुरक्षा व्यवस्था ठीक नहीं है। हाउसकीपिंग कर्मचारियों के पास आईडी तक नहीं हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति के अंदर आने का खतरा बना रहता है। - भविंदर यादव, निवासी
विज्ञापन
सोसाइटी की बालकनी का प्लास्टर गिरने से हादसा होने का डर बना हुआ है। इस समस्या को लेकर डीटीपी विभाग में शिकायत भी दी गई है, लेकिन अभी तक जांच के लिए टीम नहीं पहुंची है। - नरेश यादव, अध्यक्ष
सोसाइटी में रहने वाले लोगों को अभी तक पानी और सीवर कनेक्शन की सुविधा नहीं मिली है। हर महीने मेंटेनेंस देने के बाद भी जरूरी सुविधाओं की कमी बनी हुई है। - राहुल वर्मा, कार्यकारी सदस्य, आरडब्ल्यूए
सोसाइटी में करीब 16 लिफ्ट हैं, लेकिन आए दिन किसी न किसी लिफ्ट में खराबी आ जाती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। प्रबंधन को लिफ्टों की नियमित जांच करानी चाहिए। - डॉ. एम. एस. यादव, कार्यकारी सदस्य, आरडब्ल्यूए