फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Patients increased in hospitals, 6 new cases of dengue

एक माह में 1820 नमूनों की हुई जांच, 153 डेंगू मरीज आए

Sun, 17 Oct 2021 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Patients increased in hospitals, 6 new cases of dengue
गुरुग्राम। जिले में डेंगू का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि पिछले एक माह में ही 153 डेंगू मरीज आए हैं जबकि इस अवधि में स्वास्थ्य विभाग ने 1820 नमूनों की जांच की है। रविवार को 6 नए केस आए हैं।
विज्ञापन

17 सितंबर तक जिले में डेंगू के 950 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें से सिर्फ 17 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसी क्रम में रविवार को भी 6 नए मरीज आए। इससे पहले शनिवार को जांच के लिए 140 नमूने भेजे गए थे।
विज्ञापन

इस वर्ष डेंगू और मलेरिया के मामले में स्थितियां पिछले वर्षों के मुकाबले बिल्कुल अलग रही हैं। पिछले वर्षों में जहां जून अंत से लेकर सितंबर मध्य तक डेंगू व मलेरिया का प्रकोप रहता था, वहीं इस बार आंकड़ों पर नजर डालें तो सितंबर की शुरुआत तक स्थिति बिल्कुल सामान्य रही थी। सितंबर मध्य से हालात बिगड़ने शुरू हुए तो अब तक रोजाना ही डेंगू के आधा दर्जन से ज्यादा मरीज आ रहे हैं। हालांकि, मलेरिया के मामले में स्थिति नियंत्रण में है और अब तक 2 ही मरीज आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 12550 घरों को नोटिस
हालांकि, मलेरिया के मामले में भी स्वास्थ्य विभाग किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रहा है। अब तक मलेरिया की जांच के लिए 260819 नमूने लिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को भी डेंगू की जांच के लिए 32 नमूने लिए गए। राहत की बात यह है कि इस वर्ष जिले में अब तक डेंगू से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है। वहीं, मच्छरों का लार्वा मिलने पर रविवार को नगर निगम की तरफ से 28 नोटिस जारी किए गए जबकि इस वर्ष अब तक कुल 12550 नोटिस दिए गए हैं।

अब तक 79 घरों में पाया गया मच्छरों का लार्वा
नगर निगम व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मच्छरों के लार्वा की जांच के लिए रोजाना हाउस टू हाउस सर्वे किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में 6119 घरों की जांच की गई। अब तक 79 घरों में मच्छरों का लार्वा पाया गया है। अब तक 12022 कंटेनर की जांच की गई है, जिसमें से 22 जगहों पर मच्छरों का लार्वा पाया गया है। वहीं, रैपिड फीवर मास सर्वे टीम ने रविवार को जिले में 6304 घरों की जांच की जबकि अब तक टीम 445810 घरों की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed