फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Participation of parents and community will increase to increase the quality of education.

Gurugram News: शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए अभिभावकों और समुदाय की बढ़ेगी भागीदारी

Fri, 05 Jun 2026 09:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 09:00 PM IST
विज्ञापन
Participation of parents and community will increase to increase the quality of education.
स्कूल मैनेजमेंट कमिटी बैठकों से मिले फीडबैक के आधार पर शिक्षा विभाग करेगा संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा निदेशालय की ओर से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों और समुदाय के भागीदारी पर जोर देगा। इसके लिए निदेशालय के द्वारा एक निर्देश जारी किया है, जिसमें स्कूल मैनेजमेंट कमिटी (एसएमसी) के सदस्यों के साथ प्रत्यक्ष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पहल के तहत स्कूल स्टाफ कमिटी के सदस्यों से बात करके स्कूलों की आवश्यकताओं, चुनौतियों और सुधार संबंधी सुझावों पर चर्चा करेगा।


विभागीय अधिकारियों के अनुसार हाल ही में आयोजित स्कूल मैनेजमेंट कमिटी की बैठकों से प्राप्त सुझावों और फीडबैक के आधार पर आगामी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलने पर प्रत्यक्ष संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें एसएमसी सदस्य, अभिभावक, स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि और स्कूल स्टाफ शामिल होंगे। इस संवाद का उद्देश्य विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाना, शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाना, आधारभूत सुविधाओं में सुधार करना और स्कूलों में सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करना है। संवाद के दौरान स्कूलों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की जाएगी। वहीं स्थानीय स्तर की समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव लिए जाएंगे। प्राप्त सुझावों के आधार पर स्कूलों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed