फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Part of the temporary shed collapsed in Ambience Mall in gurugram

गुरुग्राम: एंबिएंस मॉल में लगे अस्थाई शेड का हिस्सा गिरा, एहतियातन किया गया बंद

Mon, 19 Jul 2021 11:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 19 Jul 2021 11:14 PM IST
सार

सरहौल स्थित एंबिएंस मॉल की तीसरी मंजिल पर खुले क्षेत्र को ढंकने के लिए अस्थायी तौर पर शेड लगाया गया था, जो सोमवार को दोपहर बाद भरभराकर गिर पड़ा। मॉल प्रबंधन के मुताबिक भारी बारिश के कारण ही शेड का हिस्सा गिरा, जिसके बाद मॉल के बेसमेंट में काफी ज्यादा पानी भर गया। 
 

विज्ञापन
Part of the temporary shed collapsed in Ambience Mall in gurugram
एंबिएंस मॉल में अस्थायी शेड का हिस्सा गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानसून की दूसरी बारिश सोमवार को आफत के रूप में सामने आई। फर्रूखनगर में जहां रविवार शाम को इमारत गिर गई, वहीं अगले दिन सरहौल स्थित एंबिएंस मॉल में लगे अस्थायी शेड का हिस्सा गिर गया। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, एहतियातन शॉपिंग मॉल को घटना के तुरंत बाद ही बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


सरहौल स्थित एंबिएंस मॉल की तीसरी मंजिल पर खुले क्षेत्र को ढंकने के लिए अस्थायी तौर पर शेड लगाया गया था, जो सोमवार को दोपहर बाद भरभराकर गिर पड़ा। मॉल प्रबंधन के मुताबिक भारी बारिश के कारण ही शेड का हिस्सा गिरा, जिसके बाद मॉल के बेसमेंट में काफी ज्यादा पानी भर गया। 
विज्ञापन


इसके बाद एहतियातन मॉल को बंद कर दिया गया। अच्छी बात यह रही कि बारिश के कारण मॉल में ज्यादा भीड़ नहीं थी, वरना इस घटना के बड़े हादसे में तब्दील होने में देर न लगती। मानसून की दूसरी बारिश के बाद ही भवनों व उनके हिस्से गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं जबकि अभी पूरा सीजन बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देखा जाए तो सोहना, पटौदी, फर्रूखनगर समेत ग्रामीण इलाके में कई ऐसे भवन हैं, जो जर्जर हालत में हैं और इसी तरह से बारिश होती रही तो वह कभी भी जमींदोज हो सकते हैं।

सड़क धंसने से 2 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित

भारी बारिश के कारण गोल्फ कोर्स रोड पर सड़क धंसने से करीब 2 हजार से ज्यादा परिवार प्रभावित हुए तो वहीं डीएलएफ में मकान की नींव की खुदाई के कारण पड़ोसी की इमारत की दीवार में दरार पड़ गई। इससे भवन में रहने वाला परिवार सहम गया।

वहीं, उद्योग विहार, मानेसर समेत जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित फैक्ट्रियों के बेसमेंट में पानी भर गया, जिसे निकालने के लिए कंपनी प्रबंधन को खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, कई फैक्ट्रियों से पानी निकालने में अभी लंबा समय लगेगा।

एसएसवीपी दफ्तर में भरा पानी
भारी बारिश के कारण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के दफ्तर में भी पानी भर गया। पानी भरने से विभागीय कर्मचारियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। हास्यास्पद यह है कि जिस नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों पर पूरे शहर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण कर उनको दुरुस्त कराने का जिम्मा है, वह अपने ही कार्यालय के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निरीक्षण नहीं कर सके हैं। बारिश के बाद जलभराव की स्थिति यह रही कि सेक्टर-15 स्थित एचएसवीपी कर्मचारियों के मकानों में पानी भर गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed