फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parents demonstrated at the school gate

स्कूल के गेट पर अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 27 Jun 2021 07:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Parents demonstrated at the school gate
गुरुग्राम। जिले में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि या वार्षिक शुल्क मांगने के विवादों का कोई स्थाई समाधान नहीं होने के कारण आए दिन किसी न किसी स्कूल के गेट पर अभिभावक प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। अभिभावकों के अलग-अलग संगठनों द्वारा जिला शिक्षा विभाग, जिला प्रशासन, मंडलायुक्त से लेकर शिक्षा निदेशालय व प्रदेश सरकार को शिकायत भेजी जा चुकी है। लेकिन निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक नहीं लग पा रही।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधनों द्वारा बच्चों की ट्यूशन फीस के साथ ही विभिन्न वार्षिक शुल्क भी मांगे जा रहे हैं। अगर अभिभावक स्कूल द्वारा मांगी जा रही फीस या वार्षिक शुल्क जमा नहीं कराते हैं तो उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं से हटाया जा रहा है। रविवार की सुबह सेक्टर-4 स्थित ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल के गेट पर प्रदर्शन किया जिसमें ब्लू बेल्स ग्रुप के तीनों स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने भाग लिया। वहीं, ट्विटर पर भी अभिभावकों द्वारा ब्लू बेल्स स्कूल प्रबंधन की मनमानी के विरोध में मोर्चा खोला हुआ है।
विज्ञापन

अभिभावक समीर नासा ने बताया कि ब्लू बेल्स स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस जमा कराने दबाव बनाया जा रहा है, जिन अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन द्वारा मांगी गई फीस को जमा नहीं कराया है, उनके बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से हटा दिया गया है। जब स्कूल प्रबंधन से इस बारे में बात की जाती है कि तो जवाब मिलता है कि फीस जमा करवा दो, बच्चों को ऑनलाइन कक्षाओं से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का कहना था कि कोरोना महामारी के कारण लोगों के कामकाज ठप पड़े है, नौकरी छूटी हुई है या फिर वेतन कम कर दिया गया है। ऐसे में कैसे अभिभावक स्कूल प्रबंधन द्वारा मांगी जा रही मनमानी फीस जमा करवा सकेंगे। स्कूलों द्वारा ऑनलाइन कक्षाएं लगाकर पढ़ाई करवाई जा रही है। ऐसे में वे स्कूलों में ट्यूशन फीस तो जमा करवाने को तैयार हैं, लेकिन ब्लू बेल्स स्कूल प्रबंधन द्वारा ट्यूशन फीस के साथ ही अन्य वार्षिक शुल्क भी जमा कराने को कहा जा रहा है।
अभिभावकों ने सेक्टर-4 स्थित ब्लू बेल्स मॉडल स्कूल के गेट पर दो घंटे के लिए प्रदर्शन किया। हालांकि, रविवार को छुट्टी होने के कारण स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई भी मौके पर मौजूद नहीं था। स्कूल गेट पर प्रदर्शन करने वालों में अमरजीत, पीबी पॉल, दीपक, अदिति सहित लगभग 50 अभिभावक शामिल हुए।

अभिभावकों को स्कूल प्रबंधन के साथ बैठकर बात करनी चाहिए, क्योंकि सोशल मीडिया या ट्विटर पर मैसेज डालने से कोई समाधान नहीं निकल पाएगा। फीस मामले में बात करने के लिए कई बार अभिभावकों को कहा गया है, लेकिन अभी तक स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों के बीच ठीक ढंग से बात नहीं हो सकी है।
- अर्पिता आचार्या, प्राचार्य, ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल सेक्टर-10, गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed