फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Parents demonstrated against the eighth board exam

संशोधित : आठवीं की बोर्ड परीक्षा के विरोध में अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Feb 2022 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Parents demonstrated against the eighth board exam
गुरुग्राम। किसी भी बोर्ड के स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही अगली कक्षा में दाखिले के निर्णय का जिले में व्यापक स्तर पर विरोध शुरू हो गया है। इसी क्रम में रविवार को सेक्टर-29 स्थित लेजरवैली पार्क के सामने बड़ी संख्या में अभिभावक एकत्रित हुए और सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभिभावकों ने यहां तक कहा कि लगता है सरकार चाहती है कि हम हरियाणा छोड़कर चले जाएं। प्रदर्शन के दौरान एक अभिभावक सारिका ने बेबसी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। इसका तो एक ही विकल्प है कि हम हरियाणा से ही बाहर चले जाएं। कोरोना के चलते पिछले दो साल से पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित है। इसी बीच हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने अचानक से आठवीं की बोर्ड परीक्षा लेने का फरमान जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed