{"_id":"6b0abc0f6f936e3966061285","slug":"palwal-ranks-first-in-electricity-theft-gurugram-is-in-second-place-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-108694-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिजली चोरी में पलवल नंबर-1, गुरुग्राम दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिजली चोरी में पलवल नंबर-1, गुरुग्राम दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
दक्षिण हरियाणा में बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पकड़े 2,421 मामले
नंबर गेम - 02 दिन में 9.41 करोड़ की चपत पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। बिजली चोरी रोकने के लिए 26 और 27 नवंबर को यह जांच हुई। इस दौरान कुल 2421 मामले पकड़े गए। 09 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की चोरी आंकी गई।
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने आंकड़े साझा किए। दिल्ली जोन में सबसे अधिक 1540 मामले मिले। हिसार जोन में 881 मामले सामने आए। पलवल सर्कल प्रदेश में पहले स्थान पर है। गुरुग्राम इस सूची में दूसरे स्थान पर रहा।
पलवल में 512 मामले पकड़े गए
दिल्ली जोन के पलवल में 512 मामले पकड़े गए। फरीदाबाद में 270 और गुरुग्राम सर्कल में 367 मामले मिले। नारनौल में 225 और रेवाड़ी में 166 मामले दर्ज हुए। हिसार जोन के भिवानी में 324 और हिसार में 221 मामले आए। जींद में 202 और फतेहाबाद में 70 मामले मिले। सिरसा सर्कल में 64 बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए।
विज्ञापन
26 नवंबर को 1133 मामले पकड़े गए। इस दिन चार करोड़ 42 लाख रुपये की चोरी मिली। 27 नवंबर को 1288 मामले सामने आए। इस दिन चार करोड़ 98 लाख रुपये आंके गए। जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि बिजली चोरी के विरुद्ध चलाया गया यह विशेष अभियान निगम की सुदृढ़ प्रवर्तन व्यवस्था और राजस्व संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे बिजली का उपयोग केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से करें और किसी भी प्रकार की बिजली चोरी से दूर रहें। बिजली चोरी की सूचना कार्य दिवसों में निगम के टोल-फ्री नंबर 18001801011 पर दी जा सकती है। प्राप्त शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।