{"_id":"65da4ae2ccc79019210b76d8","slug":"osb-buyers-demonstrated-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26100-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ओएसबी के खरीदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ओएसबी के खरीदारों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए, 2021 में मिलने थे घर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। ओशियन सेवन बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड (ओएसबी) के खरीदारों ने सेक्टर 109 स्थित बिल्डर के प्रोजेक्ट साइट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान खरीदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। खरीदारों को 2021 में उनके घर मिलने थे। लोगों ने बताया कि एक तरफ निवासी अपने प्रोजेक्ट में खरीदे गए घरों के किश्त भर रहे हैं और दूसरी ओर जिस घर में रह रहे हैं उन घर का किराया भी दे रहे हैं।
ओएसबी डेवलपर्स ने 2016 में ओएसबी प्रोजेक्ट लांच किया था। इसके 1089 खरीदार हैं। सेक्टर 109 में 7.50 एकड़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अफोर्डेबल फ्लैट की लांचिंग की थी। 2016 की इस परियोजना को वर्ष 2021 में खरीदारों को चार साल में सौंप दिया जाना चाहिए था मगर बिल्डर परियोजना पूरी नहीं कर रहे हैं और केवल बहाने बना रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में काफी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। इनके प्रोजेक्ट सेक्टर 69, 70 और 109 में प्रोजेक्ट है। शनिवार को सेक्टर 109 की साइट पर ओएसबी एक्सप्रेस वे के करीब 90 खरीदारों ने प्रदर्शन किया।