फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Orders to check educational documents of BJP chairperson Anju

भाजपा की चेयरपर्सन अंजू के शैक्षणिक दस्तावेज जांचने के आदेश

Fri, 08 Jul 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Orders to check educational documents of BJP chairperson Anju
सोहना। सोहना नगर परिषद की नवनिर्वाचित चेयरपर्सन अंजू देवी की आठवीं की अंक तालिका पर सवाल उठ गए हैं। दूसरे नंबर पर रहीं आप नेता ललिता ने इस अंक तालिका को फर्जी बताया है। उन्होंने इसको लेकर राज्य चुनाव आयोग में शिकायत की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए राज्य चुनाव आयोग ने जिला उपायुक्त निशांत कुमार यादव को अंजू देवी के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की जांच करने के संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

राज्य चुनाव आयुक्त के इस आदेश के बाद जिला उपायुक्त ने अतिरिक्त उपायुक्त एवं रिटर्निंग अफसर एसडीएम जितेंद्र गर्ग को प्रमाण पत्रों की जांच सौंपी दी है। ये रिपोर्ट 14 अगस्त तक पेश की जानी है। इससे चेयरपर्सन अंजू देवी के खेमे की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। सवालों के घेरे में आईं अंजू देवी का कहना है कि आम आदमी पार्टी नेता की ओर से दायर याचिका में दिए गए तथ्य गलत हैं। उनके सभी शैक्षणिक दस्तावेज सही हैं। जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। वह नियत समय पर शपथ भी लेंगी।
विज्ञापन

चेयरपर्सन पद का चुनाव लड़ीं आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ललिता के पिता जवाहर लाल ने बताया कि भाजपा से चुनाव जीती अंजू देवी के शैक्षणिक दस्तावेज सही नहीं हैं। उनके नामांकन में दर्शाई गई आठवीं की अंक तालिका को फर्जी बताते हुए शिकायत की गई थी। राजस्थान के राजपुरा बड़ा के एक निजी स्कूल के प्रबंधकों ने भी अंजू के खिलाफ फर्जीवाड़े का मामला दर्ज कराया है। स्कूल ने आरटीआई के जवाब में बताया था कि उनके संस्थान से अंजू को आठवीं की अंक तालिका जारी नहीं की गई है। जवाहर ने बताया कि इन्हीं तथ्यों के साथ अंजू देवी पर झूठी सूचना देने का आरोप है, जिस पर सुनवाई हुई है। उन्होंने कहा कि वो अभी और दस्तावेज पेश करेंगे। तब पता चलेगा कि अंजू देवी ने नामांकन में फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed