फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Orange alert for heat wave from today, not only day but night also gets hot

Gurugram News: आज से लू का ऑरेंज अलर्ट, दिन नहीं, रात भी हुई गर्म

Tue, 19 May 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Orange alert for heat wave from today, not only day but night also gets hot
सूरज दिखा रहा तेवर... आगामी दिनों में 46 डिग्री तक तापमान जाने की संभावना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में गर्मी ने मई के मध्य से ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 25 मई से शुरू होने वाला नौतपा 3 जून तक चलेगा, जिसके दौरान तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना जताई गई है। शहर में दिन में धूप से परेशानी तो रात को भी राहत नहीं मिल रही है



लगातार बढ़ती गर्मी के कारण दोपहर के समय तेज धूप से शरीर पर जलन महसूस हो रही है। बीते शनिवार से ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। दिन के साथ-साथ रातें भी अधिक गर्म हो गई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन



मौसम पूरी तरह शुष्क और अत्यधिक गर्म बना हुआ है। दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में लू चलने की संभावना काफी बढ़ गई है। अधिक तापमान के कारण धूल भरी हवाओं की स्थिति भी बन सकती है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed