फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Opportunity again for the deprived from the application of ownership scheme

स्वामित्व योजना के आवेदन से वंचितों के लिए फिर मौका

Fri, 30 Jul 2021 06:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Opportunity again for the deprived from the application of ownership scheme
गुरुग्राम। राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन से वंचित रह गए गुरुग्राम के लाभार्थी एक बार फिर से आवेदन कर सकेंगे। पात्र लाभार्थियों की मांग पर मेयर मधु आजाद ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखकर योजना के ऑनलाइन पोर्टल को दोबारा शुरू करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

योजना का लाभ लेने के लिए गुरुग्राम में एक हजार लोग पात्र पाए गए हैं। शुक्रवार को ही योजना के लाभार्थियों ने मेयर मधु आजाद से मुलाकात की तथा आग्रह किया कि सरकार से इस योजना का आवेदन पोर्टल एक बार फिर से शुरू करवाया जाए, ताकि सभी लाभार्थी इसमें आवेदन कर सकें। हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू की गई थी लेकिन अब ऑनलाइन पोर्टल को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह है सरकार की योजना :
योजना के तहत ऐसे व्यक्ति स्वामित्व का अधिकार प्राप्त करने के योग्य हैं, जो पालिकाओं की तहबाजारी पर भूमि, किराये पर दुकान या मकान, लीज, लाइसेंस फीस पर 31 दिसंबर 2020 को 20 वर्ष या इससे अधिक अवधि से काबिज हैं। काबिज व्यक्ति को कलेक्टर रेट से भी कम कीमत में मालिकाना हक मिलेगा। इस योजना के तहत आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र का होना अनिवार्य किया गया है। नगर निगम गुरुग्राम की दुकानों, मकानों, भूमि पर तहबाजारी, किरायेदार, लीज या लाइसेंस फीस के रूप में 20 वर्ष या इससे अधिक की अवधि से काबिज पात्र व्यक्ति इस योजना के तहत पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत पात्र पाए गए लोगों को आवेदन का पूरा मौका मिलना चाहिए। इसके लिए हम सभी ने लंबा संघर्ष किया है। अब यदि दोबारा पोर्टल खुलेगा तो उम्मीद है कि सभी पात्र लाभार्थी इसके लिए आवेदन कर सकेंगे।
- बबलू गुप्ता, प्रधान, सदर बाजार व्यापार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed