{"_id":"6a5d1f099a209acc7806f8e7","slug":"operator-arrested-for-illegally-selling-mtp-kits-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-95069-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने में संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने में संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डिकॉय ऑपरेशन से सूचना की पुष्टि कर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोहना थाना पुलिस के साथ मिलकर रविवार दोपहर में अभयपुर गांव के चौक पर चल रहे मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। कार्रवाई में अवैध रूप से मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट बेचने का खुलासा हुआ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोहना थाना पुलिस ने अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार अभयपुर चौक पर संचालित बैंसला मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से एमटीपी किट बेचने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को छापा मारा। कार्रवाई से पहले विभाग की टीम ने डिकॉय ऑपरेशन कर सूचना की पुष्टि की, जिसके बाद मेडिकल स्टोर पर जांच शुरू की गई। यह कार्रवाई सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर के निर्देश पर की गई है। पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. देवेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेडिकल स्टोर के दस्तावेजों, दवाओं के स्टॉक और बिक्री रिकॉर्ड की जांच की। कार्रवाई के दौरान सोहना सदर थाना पुलिस भी मौके पर मौजूद रही और टीम को सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
-- -- -- --
स्वास्थ्य विभाग की सूचना पर छापा मारा गया। पुलिस टीम ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। - यशवंत सिंह, एसीपी सोहना, गुरुग्राम