{"_id":"5f99b1348ebc3e9bcc42cd88","slug":"open-councilling-in-colleges-gurgaon-news-noi545239093","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग, आज जारी होगी मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में ओपन काउंसलिंग, आज जारी होगी मेरिट सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कॉलेजों में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत बुधवार को ओपन काउंसलिंग हुई। छात्रों ने बड़े स्तर पर कॉलेज में जाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अब कॉलेजों द्वारा मेरिट सूची बनाने का कार्य किया जाएगा। उपस्थित छात्रों को ही ओपन मेरिट सूची में सम्मलित किया जाएगा। यह सूची बृहस्पतिवार को ही जारी कर दी जाएगी। यह सूची कॉलेजों के पोर्टल पर ही अपलोड होगी। छात्र की योग्यता के आधार पर मेरिट को बनाया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया में आरक्षण नीति का भी छात्रों का लाभ मिलेगा। सभी छात्रों को 2 नवंबर तक फीस जमा करने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि कॉलेजों में सीटें बचती हैं तो उच्च शिक्षा निदेशालय तीन नवंबर से पोर्टल को दोबारा खोलेगा।
काउंसलिंग के दौरान कॉलेजों में सामाजिक दूरी के नियमों का पालन हुआ। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया गया। विषयानुसार अलग-अलग कक्षाओं में जाकर छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बीए, बीकॉम और बीएससी नॉन मेडिकल में सबसे अधिक छात्र पहुंचे। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 में छात्रों के प्रवेश के लिए अलग-अलग द्वार निर्धारित किए गए।
राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-9 के प्राचार्य ने बताया कि सामाजिक दूरी के साथ छात्र काफी संख्या में कॉलेज पहुंचे। सभी के दस्तावेज का सत्यापन किया गया है। मेरिट सूची को बृहस्पतिवार को 2 बजे के बाद पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों के पास 1 नवंबर तक फीस भरने का मौका होगा।
विज्ञापन
इन सीटों पर होंगे दाखिले
राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14 में 2400 सीटों में से 715 सीटें, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में में 2900 सीटों में से 1235, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर- 9 में 1110 सीटों में से 413 सीटें, राजकीय महाविद्यालय सेक्टर- 52 में 240 में से 172 सीटें, राजकीय महाविद्यालय जटौली हेलीमंडी में 560 में से 274 सीटें, राजकीय महाविद्यालय सिधरावली में 560 में से 290, राजकीय महाविद्यालय रिठौज में 240 में से 189, राजकीय महाविद्यालय मानेसर में 400 में से 294 और राजकीय महाविद्यालय फर्रुखनगर में में 240 सीटों में 168 सीटों पर दाखिले होंगे।