{"_id":"61d9cae3d35bf146c9429973","slug":"only-vehicles-connected-with-essential-services-are-allowed-to-go-to-delhi-gurgaon-news-noi62589566","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही दिल्ली जाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही दिल्ली जाने की अनुमति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। दिल्ली में शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह तक लगे नाइट कर्फ्यू के दौरान आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही दिल्ली जाने दिया जा रहा है। गुरुग्राम पुलिस ने बॉर्डर के आसपास करीब छह जगह बैरियर लगाए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को टिकट देखकर जाने दिया जा रहा है। जयपुर से आने वाले भारी वाहनों को केएमपी से बाहर कर दिया गया। इसके लिए करीब दो सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
डीसीपी ट्रैफिक आरएस तोमर ने बताया कि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के दौरान सामान्य दिनों की तरह वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी। इसको देखते हुए सरहौल टोल, कापासेड़ा, चंदूबूढ़ेडा, आयानगर समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर बैरियर लगाकर यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें चार इंस्पेक्टर और करीब दो सौ जवान तैनात किए गए हैं। जो आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को एंबुलेंस, डॉक्टर, गैस, सेना से जुड़े वाहन, खाद्य सामग्री से लदे वाहनों को ही जाने दिया जा रहा है। वहीं एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वालों को टिकट देखकर जाने की अनुमति दी जा रही है। डीसीपी ने बताया कि माह का दूसरा शनिवार होने के कारण छुट्टी और बारिश के चलते कम लोग ही घरों से निकले। इससे बॉर्डर पर यातायात सामान्य रहा। दिल्ली पुलिस की टीम भी अपने क्षेत्र में अलर्ट पर रही। वहीं भारी वाहनों को दिल्ली न भेजकर पलवल और सोनीपत के रास्ते भेजा गया। यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि आवश्यक होने पर ही दिल्ली की ओर जाएं।