Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Only five days left to apply for a ration depot

Gurugram News: राशन डिपो के लिए आवेदन करने में केवल पांच दिन शेष

Thu, 05 Nov 2026 04:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:57 PM IST
विज्ञापन
Only five days left to apply for a ration depot
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित, उपभोक्ताओं के समय और पैसे दोनों की बचत होगी
विज्ञापन

नंबर गेम - 90 नए राशन डिपो खोले जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में 90 नए राशन डिपो खोले जाएंगे। इन डिपो के आवेदन के लिए मात्र पांच दिन शेष बचे हैं। डिपो के खुलने से गांवों, कॉलोनियों और कस्बों के लोगों को राशन लेने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। राशन की दुकानों पर लगने वाली लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। इससे उपभोक्ताओं के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से 10 अक्तूबर को पोर्टल का शुभारंभ किया गया था। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक केके गोयल ने बताया कि जिले के चारों खंडों में 90 नए राशन डिपो आवंटित किए जाएंगे। इनमें शहरी क्षेत्रों में 50 और ग्रामीण क्षेत्रों में 40 डिपो खोले जाएंगे। वर्तमान में जिले में 145 राशन डिपो संचालित हैं, जिनके माध्यम से करीब 1.17 लाख राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जाता है।
विज्ञापन


इच्छुक एवं पात्र आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया की जानकारी खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा राशन डिपो के जिलेवार और ग्रामवार विवरण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा संबंधित जिला प्रशासन की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed