फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   only 40 corona recover patient denote their plasma

10 हजार से ज्यादा मरीज दे चुके हैं संक्रमण को मात, प्लाज्मा देने वाले सिर्फ 40

Thu, 27 Aug 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
only 40 corona recover patient denote their plasma
only 40 corona recover patient denote their plasma
गुरुग्राम। जिले में 11 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीजों में से 10 हजार से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, बावजूद इसके प्लाज्मा डोनेशन की प्रक्रिया बेहद धीमी चल रही है। प्लाज्मा बैंक स्थापित हुए करीब एक माह हो चुके हैं, लेकिन अब तक महज 40 लोगों से ही प्लाज्मा लिया जा सका है, जिनसे 80 यूनिट प्लाज्मा एकत्र किया गया है। हालांकि, प्लाज्मा दाताओं की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी लेकिन सिर्फ 40 लोगों को ही प्लाज्मा दान करने के योग्य पाया गया।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. वीरेंद्र यादव ने इसमें तेजी लाने के लिए कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके व्यक्तियों से आगे आकर स्वेच्छा से प्लाज्मा दान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्लाज्मा डोनेट करके ऐसे व्यक्ति की मदद की जा सकती है जो कोरोना संक्रमण के कारण गंभीर स्थिति में हैं। संक्रमित व्यक्ति द्वारा दान किया गया प्लाज्मा किसी अन्य कोरोना मरीज को जीवनदान दे सकता है। जिला प्रशासन द्वारा प्लाज्मा दान करने वाले व्यक्ति को रोटरी क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र व मेडल भेंट कर सम्मानित भी किया जा रहा है। वहीं, रोटरी क्लब की तरफ से प्लाज्मा डोनेट करने वाले व्यक्ति को एक कार्ड बनाकर भी दिया जाता है, जिसका वे जरूरत पड़ने पर उपयोग कर सकते हैं। कार्ड के जरिए जरूरत पड़ने पर व्यक्ति एक साल तक रोटरी क्लब से नि:शुल्क ब्लड ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed