{"_id":"60a2acb38ebc3e4fac54633d","slug":"only-1086-people-were-able-to-get-the-vaccine-gurgaon-news-noi582343551","type":"story","status":"publish","title_hn":"महज 1086 लोगों को लग पाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महज 1086 लोगों को लग पाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बीच जिले में वैक्सीन की कमी के कारण अब टीकाकरण की प्रक्रिया बुरी तरीके से बाधित हो रही है। इसी क्रम में सोमवार को पिछले करीब दो माह के दौरान एक दिन में सबसे कम सिर्फ 1086 लोगों को कोरोना का टीका लग सका। हालांकि, वैक्सीन की कमी की बात पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमपी सिंह ने कहा कि जिले को जल्द ही वैक्सीन की आपूर्ति की जाएगी और टीकाकरण की प्रक्रिया पहले की ही तरह सुचारु रूप से चलने लगेगी। वैक्सीन की कमी के चलते जिले में सोमवार को 18-44 आयु वर्ग में किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं किया गया। हालांकि, निजी केंद्रों पर 395 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाई गई। इसी के साथ जिले में कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वालों का आंकड़ा अब बढ़कर 5,94,185 पर पहुंच गया है।
45 साल से ऊपर के 603 को लगा टीका
45 साल से ऊपर के 603 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें शासकीय केंद्रों पर 75 लोगों को टीके की पहली डोज दी गई जबकि 463 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। वहीं, निजी टीकाकरण केंद्रों पर 41 लोगों को पहली व 24 लोगों को टीके की दूसरी डोज दी गई। 32 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें शासकीय केंद्रों पर 24 को पहली व 8 लोगों को दूसरी डोज दी गई। निजी केंद्रों पर किसी भी स्वास्थ्यकर्मी को कोरोना का टीका नहीं लगाया गया।
56 फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगा टीका
इसके साथ ही कुल 56 फ्रंटलाइन वर्कर्स को भी कोरोना का टीका लगाया गया, जिसमें 41 को शासकीय केंद्रों पर पहली डोज व 15 को दूसरी डोज दी गई। सोमवार को 576 लोगों को टीके की पहली व 510 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी डोज दी गई। शासकीय केंद्रों पर 626 व निजी टीकाकरण केंद्रों पर 460 लोगों को टीका लगाया गया।