फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One lane closed on Hero Honda flyover, marshals deployed

Gurugram News: हीरो होंडा फ्लाईओवर पर एक लेन बंद, तैनात किए गए मार्शल

Sun, 05 Jan 2025 12:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
One lane closed on Hero Honda flyover, marshals deployed
फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त होने से एनएचएआई ने की व्यवस्था
विज्ञापन

वाहन चालकों को परेशानी न हो, इसके लिए 13 मार्शल लगाए गए
संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। हीरो होंडा फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त होने से एनएचएआई ने एक लेन को बैरिकेड लगवाकर बंद करा दिया है। फ्लाईओवर पर गड्ढा होने के कारण कोई हादसा न हो, इसको लेकर एनएचएआई ने बैरियर, ड्रम तथा ब्लींकर लगा दिए हैं।

वाहन चालकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसको लेकर 13 मार्शल लगाए हैं, जो बैरिकेडिंग के साथ खड़े हैं। सोमवार को लेन बंद होने से यातायात प्रभावित हो सकता है। हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर जयपुर से दिल्ली की ओर जाते समय फास्ट लेन पर बीते शुक्रवार को दूसरी जगह से टूट गया था। फ्लाई ओवर पर यह गड्ढा लगभग तीन फुट लंबा और दो फुट चौड़ा हो गया है। दो जगह से टूटने के कारण फास्ट लेन को वाटर बैरियर लगाकर बंद कर दिया है। एनएचएआई के अधिकारी का कहना है कि फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना के बाद एक लेन को बंद कर दिया गया है। एनएचआई के अधिकारियों ने फ्लाईओवर का दौरा कर समीक्षा भी ही है, इसके अलावा क्षतिग्रस्त हिस्से की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed