{"_id":"606b4e6f8ebc3e5924447f78","slug":"one-killed-from-corona-581-new-infected-found-gurgaon-news-noi575448687","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, 581 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, 581 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण का प्रकोप जिले में फिर से बढ़ चुका है। हर दिन आ रहे नए मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है। अब तो रोजाना 500 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। सोमवार को 581 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, वहीं 384 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। वहीं, संक्रमण के चलते एक मरीज की मौत भी हुई। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65534 हो चुकी है तो वहीं कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 368 हो गई है।
मार्च की शुरुआत के साथ ही धीरे-धीरे बढ़ रहा कोरोना संक्रमण अब बेकाबू हो चुका है। न सिर्फ संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है बल्कि सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है। रोजाना आ रहे नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3168 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 2941 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 36 दिन में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में करीब 8 गुना से ज्यादा का इजाफा हो गया है। फरवरी के अंत में जिले में सिर्फ 338 सक्रिय मरीज थे जबकि अब यह संख्या बढ़कर 3168 तक पहुंच चुकी है।
6127 की हुई जांच
सोमवार को जिले में 6127 लोगों से कोविड जांच के लिए नमूने भी लिए गए। इसमें से 5136 की आरटी-पीसीआर व 991 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिये जांच की गई। इसी के साथ जिले में कोरोना जांच की संख्या अब बढ़कर 9 लाख 66 हजार 963 तक पहुंच चुकी है, जिसमें से 65534 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग अब जिले में रैंडम जांच कर कोरोना मरीजों की पहचान कर रहा है। उसमें भी रैपिड एंटीजन जांच की संख्या में खास तौर पर इजाफा किया गया है।