फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One dead from Corona, 121 new patients arrived

कोरोना से एक की मौत, 121 नए मरीज आए

Mon, 22 Mar 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 121 new patients arrived
One dead from Corona, 121 new patients arrived
गुरुग्राम। मार्च की शुरुआत के साथ ही बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब बेकाबू होने लगी है। अब तो रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को 121 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई जबकि एक की मौत हुई। वहीं, 81 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में अब सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 973 हो गई है।
विज्ञापन

वहीं, जिले में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा बढ़कर 60828 पर पहुंच चुका है। इसमें से 59494 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 361 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, जिले में 902 लोग होम आइसोलेट हैं जबकि 71 संक्रमित अस्पतालों में उपचापराधीन हैं। इसमें से 64 का जिला कोविड हेल्थ सेंटर में इलाज चल रहा है जबकि 4 मरीज कोविड अस्पताल व कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। कोविड मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच की संख्या और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को 3622 लोगों की कोविड जांच की गई, जिसमें से 3450 की आरटी-पीसीआर व 172 लोगों की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed