फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One dead after bike collides with parked dumper

Gurugram News: खड़े डंपर से बाइक टकराने से एक की मौत

Wed, 01 Jan 2025 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
One dead after bike collides with parked dumper
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

गुुरुग्राम। सुशांतलोक थाना क्षेत्र में बिना इंडीकेटर दिए सड़क किनारे पर खड़े डंपर से टकराने पर बाइक सवार कंपनी कर्मी की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य सहकर्मी बाल-बाल बचा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
दिल्ली के कालकाजी निवासी विजय माथुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर- 61, 62 में ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके साथ ही नई दिल्ली के बाटला हाउस निवासी शोइब(27) भी काम करता था। दोनों बीते 31 दिसंबर की रात लगभग 9.30 बजे अपनी-अपनी बाइक पर कंपनी से घर की ओर निकले थे। शोइब अपनी बाइक पर थोड़ा आगे चल रहा था।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन से आगे रोड़ पर एक डंपर खड़ा था। डंपर के पीछे कोई भी रिफ्लेक्टर टेप नहीं थी और न ही इंडीकेटर की लाइट चालू थी। अंधेरा होने के चलते शोइब की बाइक डंपर से जा टकराई और विजय भी बाल-बाल बचा। विजय ने लोगों की सहायता से शोइब को डीएलएफ फेज-3 स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed