फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   One arrested with 3540 bottles of illegal liquor

Gurugram News: 3540 बोतल अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

Sun, 09 Feb 2025 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
One arrested with 3540 bottles of illegal liquor
कैंटर से गुजरात ले जा रहा था शराब, अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। सीआईए तावडू की टीम ने बिलासपुर मार्ग गुढ़ा मोड़ पर नाकाबंदी करते हुए एक कैंटर से अवैध शराब की खेप को पकड़ा है। गाड़ी से 295 पेटियां मिली हैं जिनमें शराब की 3540 बोतलें थीं। इसकी कीमत करीब 20 लाख रुपये तक बताई गई है। टीम ने गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान आदिल निवासी उटावड़ थाना के रूप में हुई है। इस मामले में मोहम्मदपुर अहीर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।

तावडू सीआईए प्रभारी महेंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम टीम को सूचना मिली कि आदिल एक शराब ठेकेदार से मिलीभगत कर फर्जी बिलों के आधार पर कैंटर में अवैध शराब गुजरात लेकर जाएगा। वह बिलासपुर मार्ग से गुजरेगा। टीम ने बिलासपुर मार्ग पर नाकेबंदी कर दी। कुछ देर बाद बिलासपुर की ओर से एक कैंटर आया। पुलिस को देखते ही आदिल ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। वाहन की तलाशी लेने पर शराब की भारी खेप मिली। जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आदिल कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस दौरान आबकारी विभाग के निरीक्षक को मौके पर बुलाया गया। आबकारी विभाग के निरीक्षक बिसम्बर दयाल ने पाया कि बरामद शराब की खेप को नारायणगढ़ चंदीला फरीदाबाद के लिए लाया गया था। लेकिन अवैध रूप से फर्जी बिलों के आधार पर गुजरात ले जाया जा रहा था। कैंटर में ऑल सीजन, रॉयल चैलेंज और मैजिक मॉमेंट जैसी कंपनियों की कुल 295 पेटियां मिली हैं। जिनमें करीब 3540 बोतले हैं।
विज्ञापन

फोटो:- पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed